लूटकांड में फरार चल रहे एक अपराधकर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लूटकांड में फरार चल रहे एक अपराधकर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लूटकांड में फरार चल रहे एक अपराधकर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

P9bihar news 

प्रमोद कुमार 
मोतिहारी,पू०च०।
अरेराज थानान्तर्गत लूट कांड के अपराधी गुंजन तिवारी, पे० बिरेन्द्र तिवारी के संबंध में 13.06.2023 को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि अरेराज थानाक्षेत्र में देखा गया हैं। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कान्तेश कुमार मिश्र ने सहायक
पुलिस अधीक्षक सदर एवं अरेराज थाना को आवश्यक निर्देश दिया गया।

दिये गये निर्देश के आलोक में सहायक पुलिस अधीक्षक सदर, मोतिहारी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष अरेराज द्वारा सशस्त्र बल के सहयोग से फरार अपराधकर्मी गुंजन तिवारी को अरेराज थानान्तर्गत सा० बरवा, वार्ड नं0-11 से घेराबन्दी कर गिरफ्तार किया गया है।

पकड़ाये गये अपराधकर्मी को सख्ती से पूछताछ करने पर अपनी संलिप्ता स्वीकार किया गया है। शेष बचे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी जारी है। वही छापेमारी टीम में श्री राज, सहायक पुलिस अधीक्षक सदर पु०अ०नि० अमित कुमार सिंह, ओ0पी0 अध्यक्ष, अरेराज ओ०पी० पु०अ०नि० मोनालिशा सिन्हा,

अरेराज ओ०पी० स०अ०नि० रामप्रवेश सिंह,अरेराज ओ0पी0 स०अ०नि० अफरोज आलम, अरेराज ओ०पी० अरेराज थाना सशस्त्र बल मौजूद थे।