किसान सम्मान निधि साबित हो रही किसानों के लिए वरदान:अरविंद

किसान सम्मान निधि साबित हो रही किसानों के लिए वरदान:अरविंद

प्रकाश कुमार

रक्सौल,पू०च०।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा संगठन जिला रक्सौल के द्वारा समाजिक पखवाड़ा के तहत आज आदापुर में किसान सम्मान निधि लाभुकों के साथ किसान मोर्चा की बैठक हुई ।

जिसमें मुख्य अतिथि किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने किसान सम्मान निधि लाभुकों के साथ संवाद करते हुए उनकी प्रतिक्रिया को सुना जिसमें सभी किसानों ने एक स्वर में कहा धन्यवाद मोदी ,उपस्थित किसानों ने कहा कि

इस राशि का सीधा उपयोग खेती के समय पर होता है, वहीं संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि किसान सम्मान निधि राशि आज किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है।

कार्यक्रम में कार्यसमिति सदस्य लालबाबू सिंह,  आदापुर मंडल अध्यक्ष सुभाष सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भरत सिंह,राज साहेब मिश्रा,बैदही सिंह, प्रभु प्रसाद,नवल गीरी, टुन्ना पटेल, सुजित पासवान,नवल किशोर गुप्ता, अवधेश सहनी सहित दर्जनों किसान एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे,
जिसका संचालन महामंत्री नितेश पटेल ने किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री कन्हैया कु०करण ने किया