75वे अमृत उत्सव को लेकर स्कूली बच्चों के साथ विशाल तिरंगा यात्रा निकाला गया

75वे अमृत उत्सव को लेकर स्कूली बच्चों के साथ विशाल तिरंगा यात्रा निकाला गया

75वे अमृत उत्सव को लेकर स्कूली बच्चों के साथ विशाल तिरंगा यात्रा निकाला गया

P9bihar news 

प्रमोद कुमार 
मोतिहारी,हरसिद्धि। 
भारत की आजादी के 75वे अमृत उत्सव के उपलक्ष में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्कूली बच्चों के साथ शनिवार को विशाल तिरंगा यात्रा निकाला। जिसका नेतृत्व जिला भाजपा महामंत्री इंजीनियर राकेश गुप्ता ने किया, तिरंगा यात्रा में लगभग एक हजार से ज्यादा स्कूली बच्चे एवं भाजपा कार्यकर्ता सहित अन्य लोग भी तिरंगा यात्रा में भाग लिया। तिरंगा यात्रा में 101 फीट का तिरंगा के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया।

उपस्थित विधायक कृष्णनंदन पासवान भाजपा भारतीय परिषद के सदस्य राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने स्कूली बच्चों को के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल होकर सभी लोगों से आग्रह किया कि आप लोग भी तिरंगा यात्रा में शरीक होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। तिरंगा यात्रा सरस्वती विद्या भारती स्कूल से निकलकर गायत्री पेट्रोल पंप तक गई और वापस चंपारण कोल्ड स्टोरेज तक आकर समाप्त हो गई, श्री गुप्ता ने बताया कि हर घर तिरंगा हराकर आजादी का उत्सव मनाया जा रहा है।

जिसमें हरसिद्धि बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी हर घर तिरंगा फहरा कर अमृत उत्सव को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, विधायक कृष्णनंदन पासवान, पवन राज, इंजीनियर राकेश गुप्ता, रबि बिश्वकर्मा, देवेश कुमार सिंह, पवन राज, शशिरंजन दुबे, कुंदन पासवान, मार्कंडेय कुशवाहा, हरेंद्र कुशवाहा, नरेश अग्रवाल, सुमन मिश्रा, प्रदीप पांडेय, मुकेश दास सहित हजारों लोग तिरंगा यात्रा में भाग लिया।