लूट की योजना बना रहे 04 अभियुक्त गिरफ्तार

लूट की योजना बना रहे 04 अभियुक्त गिरफ्तार

लूट की योजना बना रहे 04 अभियुक्त गिरफ्तार

P9bihar news


 सत्येेन्द्र कुमार शर्मा

सारण:- पुलिस की कार्रवाई  जिला के अवतार नगर थानान्तर्गत लूट की योजना बना रहे 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 02 देशी कट्टा, 03 जिन्दा कारतूस, 01 मोबाईल, 01 मोटरसाईकिल एवं 3350 रू0 नगद राशि जप्त किया गया।पकड़ाये अपराधीगण द्वारा रंगदारी समेत लूट  डकैती  आर्म्स एक्ट व कई घटनाओं को अंजाम दिया गया था।


पुलिस अधीक्षक, सारण,संतोष कुमार के निर्देशानुसार अवतार नगर थानान्तर्गत अपराध नियंत्रण एवं विधि- व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से अवतार नगर थाना गस्ती दल अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील थी। इसी क्रम में अवतार नगर थाना पुलिस टीम को गुप्त सूचना  मानवीय सूचना प्राप्त हुई की अवतार नगर थानान्तर्गत रहिमपुर चौक के आस-पास कुछ अपराधकर्मियों के द्वारा लूटने की योजना बनाया जा रहा है।

तत्पश्चात अवतार नगर थाना पुलिस टीम द्वारा प्राप्त गुप्त सूचना मानवीय सूचना का तत्क्षण संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने हेतु उपरोक्त स्थान पर पहुँची तो पुलिस वाहन को देखकर कुछ व्यक्तियों द्वारा भागने का प्रयास किया गया, जिन्हे गस्ती दल में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी बल की सहायता से पकड़ा गया। पूछ-ताछ एवं तालसी के क्रम में पकड़ाये हुए व्यक्तियों की पहचान क्रमशः 1. धीरज कुमार उर्फ गोप जी, पिता विजय राम, 2. संतोष राय, पिता अशोक राय, 3. सुरज राय, पिता-रमेश राय तीनों सा0 भगवानपुर, थाना अवतारनगर 4. विपिन पाण्डेय पिता शिवपूजन पाण्डेय, सा0 सुल्तानपुर थाना डेरनी सभी जिला सारण के रूप में की गई

एवं इनके पास से देशी कट्टा - 02 जिन्दा कारतूस - 03 मोबाईल -01, मोटरसाईकिल -02 एवं नगद राशि - 3350 रू0 जप्त / बरामद कर इन्हे गिरफ्तार किया गया। जिस संबंध में अवतार नगर थाना कांड सं0-220/22, दिनांक-02.10.22, धारा 399/401 /402 भा0द0वि0 एवं 25 ( 1-बी) ए / 26 / 35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। अनुसंधान एवं पूछ-ताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्तों के द्वारा सुधा डायरी के वाहन चालक से कैश एवं मोबाईल लूटने की बात को स्वीकार की गई है

तथा उक्त कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तो के निशानदेही के आधार पर उक्त कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी तथा बरामदगी हेतु लगातार छापामरी / कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त धीरज राय उर्फ गोप जी एवं संतोष राय अपने गिरोह के साथ रंगदारी, लूट डकैती एवं आर्म्स एक्ट के कांडों में थे संकिय।

 गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता:

1. धीरज कुमार उर्फ गोप जी, पिता- विजय राम, सा0 भगवानपुर थाना अवतारनगर जिला सारण
2. संतोष राय, पिता- अशोक राय, सा0 भगवानपुर थाना अवतारनगर, जिला सारण
3. सुरज राय, पिता रमेश राय, सा0- भगवानपुर, थाना अवतारनगर, जिला सारण 
4. विपिन पाण्डेय पिता शिवपूजन पाण्डेय, सा0 सुल्तानपुर थाना डेरनी, जिला सारण

 गिरफ्तार अभियुक्त धीरज राय उर्फ गोप जी का अबतक ज्ञात आपराधिक इतिहास: 

1. अवतार नगर थाना कांड सं0-219 / 22, धारा-341 /323 /387/427/504/34 भा0द0वि0
2. अवतार नगर थाना कांड सं0-64 / 21 धारा-341 / 384/504/506 / 34 भा0द0वि0
3. रेल थाना सोनपुर कांड सं0-22 / 21 धारा-25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट
4. रेल थाना सोनपुर कांड सं0-21 / 21 धारा-395 / 397/412 भा0द0वि0
5. अवतार नगर थाना कांड सं0-219 / 22, धारा-341 /323/387/ 504 / 34 भा0द0वि0 

गिरफ्तार अभियुक्त संतोष राय का अबतक ज्ञात आपराधिक इतिहास:

1. अवतार नगर थाना कांड सं0-219 / 22, धारा-341 / 323 / 387/427/504/34 भा0द0दि0
2. रेल थाना सोनपुर कांड सं0-22 / 21. धारा-25(1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट
3. रेल थाना सोनपुर कांड सं0-21 / 21, धारा-395/ 397/412 भा0द0वि0

 बरामदगी / जप्ती की विवरणी :

1. देशीकट्टा- 02
2. जिन्दा कारतूस -03
3. मोटरसाईकिल -01
4. मोबाईल -01
5. नगद राशि - 3350 रूपया