हत्या के प्रयास में 05 अपहरण की घटना में 02 चोरी मेंं 01आरोपी गिरफ्तार

हत्या के प्रयास में 05 अपहरण की घटना में 02 चोरी मेंं 01आरोपी गिरफ्तार

सत्येन्द्र कुमार शर्मा, सारण :- 

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार भा0पु0से0 के निर्देशानुसार अपराधियों के विरूद्ध एवं वारंट/कुर्की निष्पादन की दिशा में योजनाबद्ध अभियान चलाकर विगत दिवस को विभिन्न थानों से कुल 56 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

 
» कुल गिरफ्तार अभियुक्तों में 05 हत्या के प्रयास, 02 अपहरण एवं 01 चोरी के कांड का आरोपी है।


                मुख्य गिरफ्तारियों में अमनौर थाना में 1. राजेश्वर प्रसाद, पिता भरथ साह खैरा थाना में 2. शैलेश कुमार राय, पिता रामजीत राय, जनताबाजार थाना में 3. पुपुन सिंह, पिता स्व0 रामायण सिंह, पानापुर थाना में 4. अवधेश मांझी, पिता रामदयाल मांझी, मकेर थाना में 5. सुरज कुमार पिता सुरेन्द्र शर्मा को हत्या के प्रयास, सोनपुर थाना में 6. मुकेश कुमार पिता सुचिता महतो, 7. अरविन्द कुमार पिता मनोज कुमार को अपहरण के कांड में भेल्दी थाना में 8. रंजय कुमार पिता सुदर्शन कुमार को चोरी के कांड में गिरफ्तार किया गया। कुल गिरफ्तार अभियुक्त में से 30 मद्यनिषेध के कांड का अभियुक्त है।


» मद्यनिषेधः- 
शराब के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस के तहत एंटी लीकर टॉस्क फोर्स द्वारा जिलान्तर्गत  संयुक्त सघन छापेमारी अभियान चलाया गया।


               छापेमारी के उपरांत देशी शराब 349.5 लीटर, विदेशी शराब 5.2 लीटर, 03 मोटरसाईकिल एवं 05 कि0ग्रा नौसादर जप्त किया गया। इस सुनियोजित अभियान के तहत मद्यनिषेध अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत कुल 12 कांड दर्ज एवं पीने वाले के विरूद्ध 06 सनहा दर्ज किये गए है। साथ ही 14 शराब की भठ्ठियों को ध्वस्त कर लगभग 3300 लीटर अर्धनिर्मित शराब विनष्ट किया गया।

 
» वाहन चेकिंगः-
               परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से 29000 रू0 जुर्माना के रूप में वसूल किया गया। साथ ही अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से सघन वाहन चेकिंग अभियान/विशेष अभियान चलाकर ट्रैक्टर-08 एवं 01 मोटरसाईकिल जप्त किया गया।


» विविधः-
              विगत दिवस पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन मे जिला अंतर्गत विशेष अभियान चलाकर कुल 02 वारंट एवं 01 कुर्की का निष्पादन किया गया। 
             रात्रिकालीन आपराधिक घटनाओं के निवारण, कोविड निर्देशों का अनुपालन एवं संवेदनशील संस्थाओं, बैकों, ए0टी0एम0 आदि की प्रभावी सुरक्षा हेतु रात्रि गश्ती सम्पूर्ण जिले में की जा रही है।

साथ ही जिलान्तर्गत असमाजिक तत्वों/ अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन/बिक्री/भंडारण/निर्माण/परिवहन आदि पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हेतु सारण पुलिस द्वारा इसी प्रकार आगे भी लगातार कार्रवाई की जाती रहेगी।