01 क्विंटल 36 किलो 300.ग्राम गांजा 03 तस्करों के साथ 01 कार 01 बाइक बरामद

01 क्विंटल 36 किलो 300.ग्राम गांजा 03 तस्करों के साथ 01 कार 01 बाइक बरामद

सत्येन्द्र कुमार शर्मा

सारण :- तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर 01 क्विंटल 36 किग्रा0 300 ग्रा0 गांजा एवं 01 कार तथा 01 मोटरसाईकिल बरामद किया गया है।


                 गुप्त सूचना के आधार पर भेल्दी थानान्तर्गत ग्राम कटसा के अरना कोठी मैदान के पास वाहन चेकिंग के क्रम में एक स्विफ्ट कार द्वारा भागने का प्रयास किया गया , जिसे वाहन चेकिंग में प्रतिनियुक्त पुलिस पदा० / कर्मियों द्वारा पीछा कर पकड़ा गया।

जॉचोपरान्त स्विफ्ट कार से 01 क्विंटल 36 किग्रा० 300 ग्राम गांजा जप्त किया गया एवं दो गांजा तस्करों 1. बब्लू भगत , पिता- अमृत भगत , सा० - कोरेया , थाना- भेल्दी 2. रमेश सिंह , पिता - स्व० भदई सिंह , सा० - ऑटा , थाना - मढौरा को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार तस्करों के निशानदेही पर एक अन्य गांजा तस्कर मंटु सहनी , पिता ओमप्रकाश सहनी , सा० महुली थाना तरैयों को गिरफ्तार कर 01 मोटरसाईकिल जप्त किया गया। गिरफतार गांजा तस्करों से पूछताछ के आधार पर इस अवैध धंधे में संलिप्त अन्य मादक पदार्थ तस्करों / आपूतिकर्ताओं एवं वितरणकर्ताओं की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।


पुलिस अधीक्षक, सारण, संतोष कुमार के अनुसार गिरफतार अभियुक्तों का नाम एवं पता : 

1. बब्लू भगत , पिता- अमृत भगत , सा० - कोरेया , थाना- भेल्दी 
2. रमेश सिंह , पिता - स्व० भदई सिंह , सा० ऑटा , थाना- मढ़ौरा 
3. मंटु सहनी , पिता ओमप्रकाश सहनी , सा० - महुली थाना - तरैयाँ 

 बरामदगी / जप्ती की विवरणी : 

1. गांजा - 136 किग्रा० ( 01 क्विंटल 36 किग्रा० 300 ग्राम )
2. स्विफ्ट कार 01  
3. मोटरसाईकिल- 01