वार्ड सदस्यों ने उप मुखिया पर लगाया अविश्वास

वार्ड सदस्यों ने उप मुखिया पर लगाया अविश्वास

वार्ड सदस्यों ने उप मुखिया पर लगाया अविश्वास

P9bihar news 


मुरारी स्वामी,गड़खा

सारण:- प्रखंड के सरगट्टी पंचायत के वार्ड सदस्यों ने उपमुखिया उषा देवी पर अविश्वास प्रस्ताव लगाया है। वार्ड सदस्या निधि देवी, कविता देवी, शारदा देवी ,लखपति देवी ,विनोद राय, कमलेश लाल यादव , आशा देवी, योगेन्द्र मांझी ने मुखिया को आवेदन देकर के आरोप लगाया है

कि वार्ड संख्या 5 की उपमुखिया उषा देवी को चुना गया था परंतु उपमुखिया के पद का सही से उपयोग नहीं कर, विकास कार्यों में विशेष रुचि नहीं रख रही है। केवल अपने हित के विशेष रुचि रख रही है।

वार्ड सदस्यों के साथ उनके परिवार के सदस्य द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है। वह बहुत समय को यूं ही बर्बाद कर दिए जिससे हम सभी मिलकर अविश्वास प्रस्ताव लगा रहे हैं।