विशेष अभियान में61 शराब की भठ्ठी ध्वस्त 32500 लीटर शराब का विनष्टीकरण

विशेष अभियान में61 शराब की भठ्ठी ध्वस्त 32500 लीटर शराब का विनष्टीकरण

सत्येन्द्र कुमार शर्मा

सारण :- पिछले 48 घंटों में विशेष अभियान चलाकर सारण जिलान्तर्गत 61 शराब की भठ्ठी धवस्त कर लगभग 32500 लीटर कच्चा शराब / पाश विनष्ट किया गया।
 पिछले 48 घंटों में सारण जिलान्तर्गत विशेष अभियान चलाकर कुल 66 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । 
इस दौरान हत्या / हत्या के प्रयास के कांडो में 02 एवं मद्यनिषेध के कांडो में कुल 40 अभियुक्तों को गिरफतार किया गया तथा कुल 1237 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया 
                  पुलिस अधीक्षक , सारण,संतोष कुमार द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक के मद्देनजर असमाजिक तत्वों / अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन / बिक्री / भंडारण / निर्माण / परिवहन आदि पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक- 20.02.2022 एवं 21.02.2022 तक विशेष अभियान चलाकर कुल 66 ( छियासठ ) अभियुक्तों को गिरफ्तार कर देशी कट्टा -01 , पिस्टल – 01 , जिंदा कारतूस - 07 , मैग्जीन -01 मोटरसाईकिल- 05 , स्कारपियो - 01 , टेम्पु - 01 मोबाईल - 03 , नगद राशि - 2070 रूपया , ताश- 01 सेट एवं 1237 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया। 
                  मढ़ौरा थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम पटेड़ी जलाल एवं खरौनी से छापामारी कर 21.84 लीटर विदेशी 42 लीटर देशी शराब एवं 01 मोटरसाईकिल जप्त कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।
                  दिनांक 20.02.2022 एवं 21.02.2022 तक सारण जिलान्तर्गत विशेष अभियान चलाकर कुल 61 शराब की भठ्ठी को ध्वस्त कर लगभग 32500 लीटर कच्चा शराब / पाश को विनष्ट किया गया । अन्य गिरफ्तारी एवं बरामदगी निम्न प्रकार है : 

 गिरफ्तारी एवं बरामदगी

1. कुल गिरफतारी : 66
2. मद्य निषेध के कांडों में गिरफतारी : 40
3. हत्या / हत्या के प्रयास के कांडों में गिरफतारी : 02
04. जप्त शराब : 1237 लीटर
5. शराब भट्ठी ध्वस्तः 61
6. देशी आग्नेयास्त्र : देशी कट्टा -01 , पिस्टल -01, जिंदा कारतूस -07, मैग्जीन - 01
7. जप्त अन्यः  मोटरसाईकिल - 05 , स्कारपियो - 01 , टेम्पु - 01 मोबाईल - 03 , नगद राशि - 2070 रूपया , ताश- 01 सेट 
8. वाहन चेकिंग जुर्मानाः 38000 रू

                  दिनांक- 21.02.2022 को दरियापुर थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर मटिहान चौक से छापामारी कर 200 लीटर देशी शराब एवं 01 टेम्पू जप्त कर 01 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । 
                  दिनांक 20.02.2022 को अमनौर थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम सलखुआँ से छापामारी कर 280 लीटर स्प्रीट शराब एवं 01 मोटरसाईकिल जप्त कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार । 
                  दिनांक- 20.02.21 को डोरीगंज थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर इस्माईलपुर नदी किनारे से छापामारी कर 170 लीटर देशी शराब एवं 01 मोटरसाईकिल जप्त किया गया । 
                   दिनांक - 20.02.2022 को रिविलगंज थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर अजमेरगंज दियारा से छापामारी कर 100 लीटर देशी शराब जप्त कर 01 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । 
                   जिलान्तर्गत असमाजिक तत्वों / अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन / बिक्री / भंडारण / निर्माण / परिवहन आदि पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हेतु सारण पुलिस द्वारा इसी प्रकार आगे भी लगातार कार्रवाई की जाती रहेगी।