दहेज उन्मूलन पर आधारित फ़िल्म बियाह होखे त अईसन

दहेज उन्मूलन पर आधारित फ़िल्म बियाह होखे त अईसन

दहेज उन्मूलन पर आधारित फ़िल्म बियाह होखे त अईसन

दहेज उन्मूलन पर आधारित फ़िल्म बियाह होखे त अईसन

दर्जनों हिंदी भोजपुरी फ़िल्मों में नायक की भूमिका निभा चुके अतुल श्रीवास्तव


P9bihar news 

प्रमोद कुमार 
मोतिहारी,पू०च०। 
फ़िल्म गंगा माई जइसन भऊजी हमार, जियरा ले गईल चोर एवं कहिया अईबs बबुआ हमार के निर्माण के बाद बिहार सरकार के दहेज उन्मूलन अभियान से प्रेरित एवं दहेज की सच्ची घटना पर आधारित फ़िल्म "बियाह होखे त अईसन" में मुख्य हीरो के रूप में बॉलीवुड हीरो अतुल श्रीवास्तव की एंट्री होगी। दहेजमुक्त सामूहिक विवाह हेतु प्रेरित करती युवराज मीडिया एण्ड एंटरटेनमेंट की फ़िल्म "बियाह होखे त अईसन" बड़े कैनवास पर वर्तमान निर्माणाधीन फ़िल्म चम्पारण सत्याग्रह के निर्माण के बाद बनेगी।

महामहिम राष्ट्रपति स्व. प्रणब मुखर्जी से सम्मानित फिल्मकार डा.राजेश अस्थाना द्वारा लिखित अभिनीत एवं निर्देशित "बियाह होखे त अईसन" में कलाकारों के अलावे छः ब्यूरोक्रेट्स ने अभिनय कर दहेज के खिलाफ अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया है। डा. अस्थाना ने बताया कि तकनिकी कारणों से ऊन अधिकारियों के नाम नही बताए जा रहे हैं। गौरतलब है कि इस फ़िल्म में छः ब्यूरोक्रेट्स के अलावे दो बड़े राजनेता समेत आठ छोटे बड़े राजनीतिज्ञ भी अभिनय कर रहे हैं।

फ़िल्म में ब्यूरोक्रेट्स और राजनेताओं के अलावे डा.राजेश अस्थाना, अतुल श्रीवास्तव, प्रियंका माहरा, रूपा सिंह, मंजू गुप्ता, पिंकू श्रीवास्तव, संजू सोलंकी, सोनू पाण्डेय, धामा वर्मा, शैलेश राणा, शम्भू चौधरी, हरेन्द्र प्रसाद, उमाशंकर राम, विनय यादव, म. शाहनवाज, मुन्ना गिरी, राकेश ओझा, रविश मिश्रा, रिंकू गिरी, दीपक एवं प्रभात रंजन मुन्ना आदि कलाकार अपने अभिनय का जौहर दिखलाएंगे।

फ़िल्म में निर्माता ई. युवराज, एसोसिएट निर्देशक अमृत अभिषेक, छायाकार अशोक माही, गीतकार डा.राजेश अस्थाना, संगीत स्नेहाशीष शिबुदेब, नृत्य कुमार प्रीतम,  रूपसज्जा माइकल, स्थिर छाया रिंकू गिरी, पीआरओ रामचंद्र यादव तथा  प्रोडक्शन कंट्रोलर पप्पू के हैं।