पिठौरी हत्याकांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार लोहे की बरछी बरामद

पिठौरी हत्याकांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार लोहे की बरछी बरामद

पिठौरी हत्याकांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार लोहे की बरछी बरामद


सत्येन्द्र कुमार शर्मा,सारण :- जिलान्तर्गत 13 जून 2022 को बनियापुर थाना के ग्राम पिढ़ौरी में हुई हत्या के मामले में 03 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है।घटना में प्रयुक्त लोहे का बरछी बरामद किया गया है।आपसी विवाद में घटित हत्या की घटना हुई है। दोनों परिवार का पूर्व के कई वर्षों से है आपसी दुश्मनी है।

13.06.2022 को बनियापुर थानान्तर्गत पिढ़ौरी गाँव में दो पक्षों में विवाद के दौरान एक व्यक्ति धनंजय सिंह , पिता - अलखदेव सिंह को लोहे के बरछी से जख्मी कर दिया गया जिनकी ईलाज के क्रम में सदर अस्पताल में मृत्यु हो गई।

इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक , सारण द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अंचल पुलिस निरीक्षक सदर एवं थानाध्यक्ष बनियापुर थाना को कांड के अनुसंधान में त्वरित कार्रवाई करने हेतु दिशा - निर्देश दिया गया। जिसके आलोक में वादी के फर्द ब्यान के आधार पर बनियापुर थाना कांड संख्या - 300 / 22 , 14.06.2022 धारा 341 / 323 / 302/34 भा0 द0 वि0 दर्ज किया गया तथा तत्क्षण छापामारी प्रारंभ कर कांड के प्राथमिकी अभियुक्त 01 अभिमन्यु उर्फ मनु सिंह , पिता- सूरज सिंह , 02. निरज सिंह , पिता - सुर्दशन सिंह एवं 03 . गुडिया देवी सभी सा0 - पिढौरी , थाना- बनियापुर , जिला - सारण को गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त लोहे का बरछी को बरामद किया गया। इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी / कार्रवाई की जा रही है।  

मृतक धनजंय सिंह एवं उनके परिवार के सदस्यगण वर्ष 2010 में इस कांड के प्राथमिकी अभियुक्त पक्ष के अभिमन्यु सिंह के भाई की हत्या में आरोपपत्रित है तथा दोनों परिवार में बहुत पूर्व से विवाद चला आ रहा है।

घटना के तात्कालिक कारण का पता चला है कि कल दिनांक 13.06.2022 को मृतक धनजंय सिंह एवं उनके भाई मुन्ना सिंह के द्वारा यह अफवाह उड़ाई गयी कि अभियुक्त पक्ष के अभिमन्यु सिंह के पिता सूरज सिंह के साथ पिढ़ौरी कुर्मी टोला में मारपीट की घटना हुई है ,

इसी बात को लेकर प्राथमिकी अभियुक्त के परिवार और मृतक व मुन्ना सिंह के परिवार के बीच विवाद / झंझट हो गया , जिसमें भाला / बरछी से घायल व्यक्ति धनजय सिंह की मृत्यु ईलाज के कम में सदर अस्पताल में हो गई हैं। 

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता : 

1. अभिमन्यु उर्फ मनु सिंह , पिता- सूरज सिंह , सा0- पिढ़ौरी , थाना- बनियापुर , जिला - सारण। 
2. निरज सिंह , पिता - सुर्दशन सिंह , सा0 पिढौरी , थाना- बनियापुर , जिला - सारण। 
3. गुडिया देवी , पति- सुदर्शन सिंह , सा0 - पिढ़ौरी , थाना- बनियापुर , जिला - सारण। 

जप्त वस्तु की विवरणी : 1. लोहे का बरछी - 01