पल्स पोलियों अभियान का प्रथम चरण 28 मई से 03 जून तक 

पल्स पोलियों अभियान का प्रथम चरण 28 मई से 03 जून तक 

पल्स पोलियों अभियान का प्रथम चरण 28 मई से 03 जून तक 

P9bihar news 

सत्येन्द्र कुमार शर्मा

सारण :- 28 मई 2023 से 3 जून 2023 तक पल्स पोलियो अभियान का प्रथम चरण चलेगा।पल्स पोलियो अभियान, सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा एवं मिजिल्स रूबेला के उन्मूलन हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक जिला पदाधिकारी सारण  अमन समीर की अध्यक्षता में सभागार में संपन्न हुई ।


बैठक में बताया गया कि पल्स पोलियो अभियान का प्रथम चरण 28 मई 2023 से 3 जून 2023 तक चलेगा। जिला पदाधिकारी ने अभियान के पूर्व सभी तैयारियां ससमय पूरा करने का निर्देश दिया। अभियान के दौरान संध्याकालीन बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, सीडीपीओ एवं चिकित्सक की उपस्थिति अनिवार्य बताते हुए जिला पदाधिकारी ने इसका अनुपालन करने का निर्देश दिया।

अभियान के पूर्व अभियान से जुड़े सभी कर्मियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त सारण, प्रियंका रानी, जिला टास्क फोर्स के सभी सदस्य गण उपस्थित रहे।जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सारण द्वारा उक्त जानकारी दी गई है।