लूट कांड में घायल सीएसपी संचालक का सफल शल्य चिकित्सा बहुत बड़ी उपलब्धि :- सच्चिदानन्द विधानपार्षद

लूट कांड में घायल सीएसपी संचालक का सफल शल्य चिकित्सा बहुत बड़ी उपलब्धि :- सच्चिदानन्द विधानपार्षद

सत्येन्द्र कुमार शर्मा

, सारण :- लूट कांड में गंभीर रूप से घायल सीएसपी संचालक का सफल शल्य चिकित्सा मेरे जीवन की बहुत बड़ी उपलब्धि है।
उक्त बातें नव निर्वाचित विधान परिषद सदस्य इंजीनियर सच्चिदानन्द राय शुक्रवार को अपराह्न में सीएसपी लूट कांड में घायल संजय कुमार शर्मा मेढ़ुका खुर्द का कुशल क्षेम पुछने पहुंचे।


वहां संजय कुमार शर्मा को देख श्री राय ने कहा कि संजय की शल्य चिकित्सा के उपरांत घर वापसी विधान परिषद चुनाव से भी बड़ी उपलब्धि है।उन्होंने कहा कि संजय का ठीक हो जाना एक बहुत बड़ा मेडल की प्राप्ति है।उन्होंने कहा कि अपराधियों की गोलियों से गंभीर रूप से घायल के चिकित्सा के दौरान शल्य चिकित्सा से जुड़े शल्य चिकित्सक द्वारा गंभीर रूप से अक्रान्त होने की बातें बताई गई।


इस मौके पर बशिष्ठ कुंवर उर्फ राजू के अलावा कई लोग साथ पहुंचे थे।वहीं संजय के पास पड़ोस के केदारनाथ ठाकुर, अवधकिशोर ठाकुर, संतोष कुमार ठाकुर, एवं अन्य परिजनों ने नव निर्वाचित विधान परिषद सदस्य श्री राय का भव्य स्वागत कर लोगों का मुंह मिठा कराया।