यूथ आइकन स्वामी विवेकानन्द के जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में छात्रों ने मनाया

यूथ आइकन स्वामी विवेकानन्द के जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में छात्रों ने मनाया

यूथ आइकन स्वामी विवेकानन्द के जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में छात्रों ने मनाया

स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर वीडियो फिल्म का प्रदर्शन

P9bihar news 

प्रमोद कुमार 
मोतिहारी। 
राजेपुर अवस्थित उत्क्रमित मध्य और उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वामी विवेकानन्द के जन्मदिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया।स्वामी विवेकानंद जी के जीवनी पर आधारित वीडियो फिल्म दिखाया गया। वही इस अवसर पर स्कूल का अपना यूथ क्लब और इको क्लब की गठन हेतु सक्रिय छात्रों को सदस्य के रूप में चयन किया गया।


इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को सह शैक्षिक गतिविधियों से जोड़कर उनका कौशल विकसित करना है। साथ ही पर्यावरण सुरक्षा के कार्य से जोड़कर इसके प्रति जवाबदेह बनाना है। यूथ क्लब के माध्यम से जीवन कौशल, आत्मसम्मान एवं आत्मविश्वास को विकसित करना है। बच्चों को तनाव एवं शर्म जैसी नकारात्मक भावनाओं से परे उठाना है।

जबकि इको क्लब के माध्यम से पर्यावरण सुरक्षा हेतु गतिविधियों को बढ़ावा देना है।प्रत्येक क्लब में सदस्यों को संख्या 20 -20 होंगे जिसमें 10-10 छात्राएं होंगी। दोनों क्लब के गतिविधियों का नेतृत्व अध्यक्ष करेंगे और क्लब का अपना वार्षिक कैलेंडर होगा। क्लब द्वारा क्विज, डिबेट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद, खेल सामग्रियों का उपयोग, विज्ञान लैब का सदुपयोग, पुस्तकालय का सदुपयोग आदि शामिल है।

यूथ क्लब के लिए मनीषा कुमारी अध्यक्ष तो अंकित कुमार सचिव के रूप में चयनित हुए तो वही इको क्लब के लिए खुशी कुमारी अध्यक्ष के रूप में तो विक्की कुमार सचिव के रूप में चयनित किए गए। स्वामी विवेकानन्द के जीवन चरित्र और उपलब्धि पर कई छात्र छात्राओं ने शानदार भाषण दिया

जिसमें मनीषा कुमारी ,गुड़िया कुमारी ,निशा कुमारी ,शिवानी कुमारी ,पूजा कुमारी ,हिमांशु कुमार ,अंकित कुमार ,मनीष कुमार ,अनामिका कुमारी ,सोनी कुमारी ,अंजली कुमारी आदि शामिल रही। बाल संसद के सभी कैबिनेट मंत्री भी शामिल हुए।

वही प्रतिभागियों ने विवेकानंद का चित्रांकन भी किया जो काफी आकर्षक रहा। कार्यक्रम की अध्यक्ष प्रधानाध्यापक जटा शंकर प्रसाद ने किया तो संयोजन और संचालन कंप्यूटर के शिक्षक मुन्ना कुमार ने किया। वही कार्यक्रम सफल बनाने में सभी शिक्षकगण बीरेंद्र कुमार यादव, विक्रम कुमार,  

श्रीकांत राम, गौरव कुमार , कुमकुम झा, प्रियंका कुमारी, अर्चना कुमारी, राधा देवी, दीपक गुप्ता, आरके कुशवाहा, मेहरे आलम, अली अहमद, दिनेश कुमार, राहत सुल्तान शामिल रहे।