स्टेपिंग स्टोन्स एकेडमी के बच्चों ने पोषण वाटिका का  किया भ्रमण

स्टेपिंग स्टोन्स एकेडमी के बच्चों ने पोषण वाटिका का  किया भ्रमण

प्रमोद कुमार 


मोतिहारी,पू०च०।
महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय बिहार  में परिसर भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत स्टेपिंग स्टोन्स एकेडमी के बच्चों ने 'पोषण वाटिका' का भ्रमण किया। गांधी भवन परिसर स्थित 'पोषण वाटिका' जैविक खेती का प्रतिनिधित्व करती है।

स्वास्थ्य एवं शारीरिक मानसिक विकास की दृष्टि से यह वाटिका खान-पान प्रणाली का उत्तम उदाहरण है। पोषण वाटिका को मूर्त रूप देने में  प्रो.पवनेश कुमार अधिष्ठाता पण्डित मदन मोहन मालवीय वाणिज्य एवं प्रबन्धन संस्थान ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की एवं इसे संचालित करते हुए विश्वविद्यालय की दूरदृष्टि को विस्तार दिया है।

विद्यार्थियों के परिसर भ्रमण अवसर पर प्रो. पवनेश कुमार ने कहा कि पोषण वाटिका छात्रों के लिए कृषि और उत्तम आहार के प्रति प्रेरित करेगी।प्रो.शहाना मजूमदार अध्यक्ष वनस्पति विज्ञान विभाग ने बच्चों से स्नेहिल बातचीत के क्रम में उनके प्रश्नों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य के प्रति सजग और सचेत किया।

इस दौरान बच्चों ने 'खेल-खेल में प्रश्न' सत्र में भाग लिया और फलों,सब्जियों के नाम बताते हुए उनके उपयोग की ओर भी संकेत किया।प्रो.राजेन्द्र सिंह अधिष्ठाता,मानविकी एवं भाषा संकाय, डॉ. अनिल प्रताप गिरी, डिप्टी प्रॉक्टर सह सह-आचार्य,संस्कृत विभाग ने भी बच्चों से बातचीत की।

स्कूल की प्रधानाध्यापिका डॉ. गौरी जायसवाल एवं सम्मानित शिक्षकों के कुशल नेतृत्व में बच्चों ने 'पोषण वाटिका' एवं विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण किया। कार्यक्रम को संचालित करने में अभिषेक ठाकुर, मुनेश्वर कुमार, अनिल कुमार आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।