माध्यमिक शिक्षक संघ का संगठन चुनाव ऐतिहासिक

माध्यमिक शिक्षक संघ का संगठन चुनाव ऐतिहासिक

मुन्ना कुमार

मढ़ौरा, सारण :- बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई मशरक ने इतिहास रचा है।
             विद्यासागर विद्यार्थी समर्थित पैनल ने बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई मसरख के चुनाव में भारी विजय दर्ज की है जिसके कारण 22 वर्षों का रिकॉर्ड टूटा है जो अब तक कोई पैनल नहीं कर सका था।

विद्यासागर समर्थित पैनल ने मसरख प्रखंड में  5 में से चार स्थानों पर विजय प्राप्त की वहीं जिला परिषद के सभी सीटों पर अपना दबदबा कायम किया एवं अनुमंडल पार्षद के 18 पदों पर जीत दर्ज की है ।प्रखंड कार्यकारिणी में सचिव को छोड़कर बाकी सभी पदों पर इस पैनल ने सफलता प्राप्त की है।

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई मशरक की जीत का श्रेय  विनोद कुमार ठाकुर के कार्यों का प्रतिफल माना जा रहा है। एक मजबूत टीम का निर्माण कर जिस प्रकार से वर्तमान परिदृश्य में संतुलन बनाकर मसरख में जीत दर्ज की गई वह काबिले तारीफ है।

आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि विद्यासागर विद्यार्थी समर्थित पैनल कि लहर आगे भी जारी रहेगी। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ चुनाव में जिस प्रकार से विद्यासागर विद्यार्थी का पैनल स्थापित होता जा रहा है वह काबिले तारीफ है।