वर्षा के पानी ने बदली शहर की सूरत, गंदे पानी में शहरवासी चलने को मजबूर

वर्षा के पानी ने बदली शहर की सूरत, गंदे पानी में शहरवासी चलने को मजबूर

वर्षा के पानी ने बदली शहर की सूरत, गंदे पानी में शहरवासी चलने को मजबूर

P9bihar news 


प्रमोद कुमार 
मोतिहारी,पू०च०। 
वर्षा के पानी ने शहर की सूरत बदल दी है। जहां एक तरफ वर्षा होने से ग्रामीण इलाकों में किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर है। तो वही नगर निगम की बदहाली का आलम और नालों की जाम की समस्या शहरवासी परेशान हैं। यहां वर्षा होने से शहर के मुख्य स्थानों पर पानी जमा हो गया है। यहां लोग गंदे पानी में करने को विवश हैं।

वही देखकर  कहा जा सकता है कि सबकुछ भगवान भरोसे है। नगर निगम में पदाधिकारी बदलते जा रहे हैं लेकिन नगर निगम के द्वारा नाले की पानी को निकालने की कोशिश नहीं हो रही है। करोड़ों की लागत से नालों को साफ करने के लिए मशीनें दिखावे की वस्तु बनकर रह गई है।


एक घंटे की मूसलाधार बारिश से पूरा शहर हॉस्पिटल रोड, मीनाबाजार , हवाई अड्डा बरियारपुरऔर मुहल्लों की तो बात ही बेमानी है। दुकानों में पानी घुस जा रहा है। निचले इलाके में रह रहे लोगो के घरों में बदबूदार पानी घुसकर बीमारी की आशंका को बढ़ा रहा है। जनता से टैक्स वसूली और लाखों की राशि प्रतिमाह सफाई एजेंसियों को देने के बाद भी नालों की हालत खराब है।सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति का खेल चल रहा है।

बता दें कि बिहार में चुने हुए प्रतिनिधियों और निगम प्रमुखों की पावर सीज कर दी गई और जिम्मेवारी जिला प्रसाशन को दी गई पर हालात देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि निगम लूट का अड्डा बन गया है। सदर अस्पताल मोतिहारी में सैकड़ों मरीज इलाज के लिए आते हैं। पर पूरा अस्पताल परिसर बजबजाती नालियों के बदबूदार पानी को झेलने के लिए विवश है।