स्वस्थ शरीर मे स्वस्थ मन का प्रवास-प्रो पवनेश

स्वस्थ शरीर मे स्वस्थ मन का प्रवास-प्रो पवनेश

प्रमोद कुमार 


अपने घर मे  भी बनाये पोषण वाटिका-प्रो शहाना मजूमदार


मोतिहारी,पू०च०।
महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय बिहार  के तत्वावधान में मंगलवार को 'परिसर भ्रमण' कार्यक्रम के अन्तर्गत जवाहर इंटरनेशनल के विद्यार्थियों ने 'पोषण वाटिका' का भ्रमण किया।

गांधी भवन परिसर स्थित पोषण वाटिका जैविक खेती का प्रतिनिधित्व करती है। स्वास्थ्य एवं शारीरिक मानसिक विकास की दृष्टि से यह वाटिका खान-पान प्रणाली का उत्तम उदाहरण है।

विद्यार्थियों के प्रश्नों एवं उनकी जिज्ञाषाओं को व्यवस्थित रूप देते हुए प्रो.शहाना मजूमदार ने सभी को संबोधित किया।प्रो.मजूमदार ने बताया कि वर्तमान जीवन शैली ने हमें प्रभावित किया है।

स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना हम सभी कर रहे हैं। ऐसे समय में जैविक,प्राकृतिक खेती के माध्यम से हम अपने घरों में भी पोषण-वाटिका का छोटा रूप दे सकते हैं।पिज़्ज़ा-बर्गर ने युवाओं को आकर्षित किया है जिससे हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम हो रही है।

हमें अपने खान-पान के प्रति जागरूक होना होगा क्योंकि 'स्वस्थ शरीर','स्वस्थ मन' से ही 'स्वस्थ राष्ट्र' का निर्माण हो सकता है। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रश्न भी पूछे जिसका उत्तर प्रो.शहाना मजूमदार ने दिया।


कार्यक्रम को संचालित करने में कौशलेश सिंह(अभियंता)अभिषेक ठाकुर, नीरज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।