अन्य दान ही महादान विनय

अन्य दान ही महादान विनय

नितेश वर्मा

मोतिहारी,पू०च०।
ब्रह्मलीन योगीराज श्री देवराहा बाबा गुरुकुल आश्रम और सीता देवी ओंकारनाथ जालान सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वधान में शहर में प्रत्येक शनिवार को अन्नपूर्णा रसोई द्वारा निशुल्क भोजन वितरण कराया जा रहा है।वही शनिवार को तीसरे अन्नपूर्णा रसोई का सदर अस्पताल के प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता राम भजन ने बताया कि अस्पताल प्रबंधक विजय झा, अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर आरके वर्मा ,डॉक्टर अमरेश महर्षि ,डॉक्टर असद कमाल देवराहा बाबा गुरुकुल आश्रम के अध्यक्ष विनय शर्मा ,सीता देवी संस्थान के मधुसूदन जालान, राजेंद्र जालान ने जरूरतमंदों के बीच भोजन दे कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।वही लगभग 800 अस्पताल में आये मरीज के परिजन एवं मरीजों के बीच भोजन वितरण किया गया !भोजन  की पौष्टिकता और शुद्धता का पूरा ख्याल रखा गया! इस अवसर पर आश्रम अध्यक्ष विनय  कुमार शर्मा ने कहा कि अन्य दान ही महादान है शास्त्रों के अनुसार यदि कोई सबसे बड़ा दान है तो वह अन्न दान है यह संसार अन्न से ही बना है अर्थात अन्न से ही संसार के समस्त रचनाओं का पालन होता है संसार में एकमात्र ऐसी वस्तु है जिससे शरीर के साथ-साथ हमारी आत्मा की भी तृप्ति होती है इसलिए इस कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन करा कर उन्हें तृप्त किया जा रहा है। संस्था के सभी सदस्य किसी ना किसी रूप में अपना सहयोग कर रहे हैं कार्यक्रम को सफल बनाने में सिटीजन फोरम ऑफ मोतिहारी के अध्यक्ष वीरेंद्र जालान, विक्की  कुमार ,बसंत कुमार, सुधीर कुमार दिलीप केसरी कृष्णा कुमार मुख्य रूप से लगे रहे