नोनिया बिंद बेलदार समाज के द्वारा "महापंचायत" का आयोजन 

नोनिया बिंद बेलदार समाज के द्वारा "महापंचायत" का आयोजन 

नोनिया बिंद बेलदार समाज के द्वारा "महापंचायत" का आयोजन 

P9bihar news 

सारण न्यूज डेस्क

पटना :- नोनिया बिंद बेलदार समाज के द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम "महापंचायत" का सफल आयोजन बुद्धू नोनिया ट्रस्ट दरोगा राय पथ पटना में किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य इस समाज का राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करना है।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुखिया श्रवण कुमार ने  केन्द्र सरकार व राज्य सरकार को निशाना साधते हुए कहा कि स्वर्ण समाज को 10 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए रातों रात आदेश दे दिया जाता है।

जबकि  इस समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने  को लेकर आज़ादी के बाद से आज तक ठगने का काम किया गया है। वही पूर्व जिला परिषद सदस्य बच्चू प्रसाद बीरू ने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा अब आप इस समाज को कानूनी प्रक्रिया उलझा कर नही बरगला सकते हैं। पहले राज्य सरकार इन जातियों को अनुसूचित जनजाति मे शामिल किया जाए। यदि  ऐसा नहीं करते हैं तो आगामी नवंबर 2023 मुलाकात गांधी मैदान पटना (जन आंदोलन) में हो सकती है। वही कार्यक्रम का अध्यक्षता रामधारी बिंद ने किया।


 इस अवसर पर जयनाथ चौहान, बालमुकुंद चौहान, सिपाही लाल महतो, मुखिया मनोज महतो, कलावती देवी, अशोक चौहान, विश्वजीत चौहान , प्रमोद चौहान, हरीश चौहान, अशोक प्रियदर्शी, मंजू कुमारी, कविंद्र प्रसाद, संतोष महतो, शिवनाथ चौहान, प्रदीप कुमार महतो , डा मनीष रौशन, संतोष चौहान , पूर्व मुखिया जय प्रकाश महतो आदि समेत सूबे के पैमाने आए हुए सैकड़ों कार्यकर्ता मौजुद रहे।