आर्य वीर दल का समापन समारोह आयोजित 

आर्य वीर दल का समापन समारोह आयोजित 

आर्य वीर दल का समापन समारोह आयोजित 

P9bihar news 


प्रदीप कुमार यादव 
मोतिहारी।
सार्वदेशिक आर्य वीर दल बिहार प्रदेश के मार्गदर्शन में, चंपारण जिला आर्य सभा के तत्वावधान में,  आर्य समाज के सौजन्य से आर्य वीर दल के प्रशिक्षण शिविर का आज समापन दिवस को सुबह, व्यायाम पश्चात, साप्ताहिक रविवारशिय यज्ञ हुआ। जिसके पुरोहित अवधेश आर्य रहे फिर प्रवचन साथ ही आर्य वीर दल में शामिल बच्चों को भी आर्यों के निर्देशों को समझाया व बताया गया।

तत्पश्चात अल्पाहार के बाद समापन समारोह का द्वितीय सत्र शुरू हुआ। जिसका मंच संचालन आर्य समाज मोतिहारी की मंत्री मनिषा प्रसाद आर्या द्वारा किया गया।जिसमें बिहार प्रतिनिधि सभा के संजोजक संजय सत्यार्थी,चंपारण जिला के प्रधान महंत प्रसाद आर्य, आर्य समाज के प्रधान विनोद कुमार आर्य द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया।

जिसके प्रत्यक्षदर्शी सभी आर्य जगत के सम्मानित अतिथि रहे। विद्वानों द्वारा जिनमे विनोद कुमार आर्य, महंथ प्रसाद आर्य, अवधेश आर्य, देवेश चंद्र आर्य, कमलेश्वर आर्य, रामेश्वर  आर्य, इत्यादि अतिथियों ने फिर सभी खेलों में उत्तीर्ण करने वाले बच्चों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय श्रेणी में विभाजित कर उन्हें मेडल, शील्ड, व आर्य वीर दल के प्रमाण पत्र से विभूषित किया गया। साथ ही सभी में देश कल्याण के प्रति जज्बा व जुनून को जगाया गया। संजय सत्यार्थी ने महर्षि दयानंद सरस्वती के उद्देश्यों को बच्चों के समक्ष रखा।

और सभी को ऋषि ऋण चुकाने के लिए प्रेरित किया गया।जिसमें आर्य समाज मोतिहारी के सभी सदस्यगण व अतिथि शामिल रहे। आर्य समाज मोतिहारी के महिला सदस्यों जैसे की मीरा आर्या, नमिता आर्या, सुशीला आर्या, वीना आर्या और आर्य समाज के दूसरे शाखाओं से उपस्थित महिलाओं ने भी इस कार्यक्रम में अपना विषेश योगदान दिया।

सभी ने सम्पूर्ण विश्व को आर्य बनाने व आर्य विचाराधारा से जोड़ने की बात कही। 
धन्यवाद ज्ञापन विनोद कुमार आर्य द्वारा की गया।अंत में आर्य समाज के पुरहित अवधेश शास्त्री द्वारा शान्ति पाठ किया गया।