अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मशरक थाना परिसर में आयोजित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मशरक थाना परिसर में आयोजित

प्रितम सिंह,

मशरक सारण:- मशरक थाना परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मशरक थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मढ़ौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा के अध्यक्षता में महिला सम्मान समारोह का आयोजन

कर मशरक थाना, तरैया थाना, पानापुर थाना एवं इसुआपुर थाना में पदस्थापित महिला सशक्त बल एवं एसआई, ए एसआई, महिला रिजर्व बल, महिला अंचल गार्ड एवं एएलटीएफ में पदस्थापित महिला पुलिस को अंग वस्त्र एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मढौरा एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा, मशरक पुलिस इंस्पेक्टर राधेश्याम प्रसाद, मशरक थानाध्यक्ष राजेश कुमार, इसुआपुर थानाध्यक्ष मशरक एसआई राजेश कुमार रंजन, आशुतोष कुमार,  लक्ष्मण प्रसाद, ओमप्रकाश यादव, डीएन राम राम, बिपीन कुमार मुख्य रहे। सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाली

महिला सशक्त बल में मुख्य रूप से  एसआई मधु कुमारी, एसआई अंजलि प्रकाश, मशरक प्रखंड आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ के अध्यक्ष मधु कुमारी सिन्हा, महिला सिपाही मशरक सपना कुमारी, पूजा कुमारी, कविता कुमारी, देव कुमारी देवी, महिला सिपाही पानापुर सीमा कुमारी,  तरैया अंचल गार्ड आशा कुमारी, मनीषा कुमारी, तरैया थाना गार्ड सपना कुमारी, गुंजा कुमारी, इसुआपुर थाना महिला गार्ड रूपम कुमारी, दीप्ति कुमारी, प्रियंका कुमारी के साथ-साथ सभी महिला सशक्त बल को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों ने महिला दिवस के अवसर पर महिला के सम्मान में अपने अपनी बातों को रखा। प्रशिक्षु दरोगा आशुतोष कुमार ने महिला दिवस के अवसर पर महिला के सम्मान में एक कविता को सुनाया। इस अवसर पर एसआई राजेश रंजन, एसआई लक्ष्मण प्रसाद, ए एसआई ओम प्रकाश यादव, ए एसआई देवनंदन राम, एएसआई अजय कुमार सिंह के साथ-साथ सभी पुलिस पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।