इसहाक न्यूटन की पुण्यतिथि पर  सर्वधर्म प्रार्थना सभा का हुआ आयोजन।

इसहाक न्यूटन की पुण्यतिथि पर  सर्वधर्म प्रार्थना सभा का हुआ आयोजन।


शहाबुद्दीनअहमद

बेतिया,प०च०।
विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों बुद्धिजीवियों एवं छात्र छात्राओं ने विश्व के महान वैज्ञानिक इसहाक न्यूटन के श्रद्धांजलि मे भाग लिया।विश्व के महान वैज्ञानिक इसहाक न्यूटन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए डॉ एजाजअहमद डॉ सुरेश कुमार डॉ शाहनवाज अली अमित कुमार लोहिया वरिष्ठअधिवक्ता शंभू शरण नवीदु शाहीन परवीन ने संयुक्त रूप से कहा कि1727 ईo को इसहाक न्यूटन का निधन हुआ था।

उनका सारा जीवन विज्ञान एवं विज्ञान के माध्यम से मानव जीवन को सरल एवं सुलह बनाने के लिए समर्पित रहा।वह एक ज्योतिष दार्शनिक भी थे। उन्होंने गति के सिद्धांत एवं गुरुत्वाकर्षण बल के सिद्धान्त के नियमआदि की शोध की थी।वही इसहाक न्यूटन की खोजो  ने मानव जीवन के लिए मील का पत्थर साबित हुआ है।न्यूटन के गति नियम से पृथ्वी सूर्य के आसपास गोल परिक्रमा करती है उसका पता चल सका है।

उनके महान विचारो के फल स्वरूप न्यूटन आविष्कार पुरे विश्व में बहुत प्रचलित है। न्यूटन के आविष्कारों एवं खोजो ने विगत 350 वर्षों में अनेक वैज्ञानिकों को विज्ञान के क्षेत्र में आकृष्ट करने के  लिये प्रेरित किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने नई पीढ़ी से आह्वान करते हुए कहा कि विज्ञान एवं 
 प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे आने की आवश्यकता है।

साथ ही नई पीढ़ी को न्यूटन के नियमों खोजो एवं आविष्कारों से लाभान्वित होने की आवश्यकता है।ताकि विज्ञान एवं तकनीक के माध्यम से मानव जीवन को और भी सरल एवं सुलह बनाया जाए।