सशस्त्र पुलिस बल के सलामी के साथ लहराया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा

सशस्त्र पुलिस बल के सलामी के साथ लहराया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा

सशस्त्र पुलिस बल के सलामी के साथ लहराया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा

P9bihar news 

सत्येन्द्र कुमार शर्मा

सारण :- 15 अगस्त के मौके पर सर्वत्र धूमधाम से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।सरकारी गैर सरकारी सार्वजनिक निजी कार्यालय परिसर स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा प्रधान द्वारा लहराया गया।जिले के बनियापुर- सहाजितपुर थाना, प्रखंड कार्यालय,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,बाल विकास परियोजना, कृषि,

पशु चिकित्सालय, बीआरसी,बैंक, डांक घर, खादी ग्रामोद्योग संघ कार्यालय परिसर, सरकारी गैर सरकारी स्कूलों,पंचायत मुख्यालय सहित क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराया गया।

जिसमें प्रखंड क्षेत्र के विद्यालय सहित हर पंचायत के मुखिया, समिति ,सरपंच ,जिला पार्षद, वार्ड पार्षद,समाजसेवी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया।आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी तिरंगा झंडा फहराया गया

और प्रधानमंत्री के हर घर तिरंगा योजना का भी असर रहा प्रायः हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा लगाकर प्रखंड क्षेत्र में 75 वां स्वतंत्र दिवस इस बार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।