क्षमता से अधिक लाल बालू लदा ट्रक जप्त चालक गिरफ्तार प्राथमिकी दर्ज

क्षमता से अधिक लाल बालू लदा ट्रक जप्त चालक गिरफ्तार प्राथमिकी दर्ज

सत्येन्द्र कुमार शर्मा

प्रधान संपादक

सारण :- क्षमता से अधिक लाल बालू लदा ट्रक जप्त कर चालक को गिरफ्तार किया गया और सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया गया।


प्राथमिकी संख्या 30/22 मेंं अंचलाधिकारी स्वामी नाथ राम ने उल्लेख किया है कि वाहन संख्या जे.एच. 02 पी-7035 पर 800 सीएफटी से अधिक लाल बालू लदा दस चक्का ट्रक को सहाजितपुर थाना मुख्यालय से गुजरने वाली एनएच 331 पर छपरा की ओर से आते समय जांच के दौरान पकड़ा गया।

चालक भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस बल ने धर दबोचा।चालक देवेन्द्र यादव पिता किशुन यादव उम्र 35 वर्ष घर जशौली थाना पचरुखी जिला सिवान का रहने वाला है।थानाध्यक्ष रामयश राय ने बताया कि चालक एवं वाहन स्वामी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।