मधुबनी में चालक संघ की बैठक

मधुबनी में चालक संघ की बैठक

प्रमोद कुमार शर्मा 


मोतिहारी,पू०च०।
मधुबन प्रखंड के मध्य विद्यालय परिसर मे मधुबन के ऑटो चालक बंधुओ के साथ बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष शकील राजा ने किये।

बैठक की शुरुआत इन्कलाब जिन्दाबाद के नारो के साथ की गई। बैठक मे मधुबन के ऑटो चालक से मधुबन मे ऑटो परिचालन मे हो रहे विभिन्न समस्याओ पर चर्चा हुई और मधुबन प्रखंड कमिटि का विस्तार करने का भी निर्णय लिया गया।

मोतिहारी ऑटो एंव ई-रिक्शा चालक संघ के जिलाध्यक्ष शकील राजा के नेतृत्व मे मधुबन प्रखंड कमिटि का विस्तार जल्द कर लिया जायेगा।वही मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष शकील राजा,जिला महासचिव बृजकिशोर सहनी,जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार टीमन,संगठन ध्रुव गुप्ता मंत्री एम.एम.क़ादरी,तेतरिया प्रखंड अध्यक्ष शशी यादव,सुनील कुमार,सद्दाम,
दीपक कुमार,राकेश रंजन,राम प्रसाद,शम्भू कुमार,मोहन साह,मोलवी मिया,एंव अन्य ऑटो चालक उपस्थित थे।