पानी में डुबने से किशोर की असामयिक मृत्यु परिजनों में कहराम

पानी में डुबने से किशोर की असामयिक मृत्यु परिजनों में कहराम

पानी में डुबने से किशोर की असामयिक मृत्यु परिजनों में कहराम

P9bihar news 

सत्येन्द्र कुमार शर्मा

सारण :- एकमा-सहाजितपुर सड़क के उत्तर मेढ़ुका कला गांव के चंवर में खोदे गए गड्ढ़े में डूबने से एक किशोर की असामयिक मृत्यु हो गई।जलाशय में डूबने की खबर पर ही परिवार में कोहराममच गया।


घटना के संबंध में कहा जा रहा है कि पड़ोस के तीन किशोर जलाशय में स्नान करने गए जिसमें से एक किशोर जलाशय में संतुलन खो दिया और डूब गया।स्नान करने के लिए तीनों किशोर पूर्वाह्न ग्यारह बजे के करीब गए हुए थे।स्थानीय लोगों के काफी छानबीन के बावजूद अपराह्न तीन बजे के करीब किशोर के शव को जलाशय से निकाला जा सका।

जलाशय शव को निकालने के लिए अंचल के बेरुई गांव से गोताखोर को बुलाये जाने पर सफलता मिली।मृत किशोर स्थानीय विनोद राय का तृतीय संतान गुड्डू कुमार राय हैं।शव निकलवाने में बनियापुर अंचलाधिकारी स्वामी नाथ राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी कर्पूरी ठाकुर,सहाजितपुर थानाध्यक्ष पिन्टू कुमार द्वारा संयुक्त रूप अथक प्रयास किया गया।स्थानीय पूर्व मुखिया मोहन राय ने घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है।समाचार प्रेषण तक शव का अन्तयपरीक्षण करा लिया गया है।