जदयू संसदीय दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मोतिहारी मे भब्य स्वागत  

जदयू संसदीय दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मोतिहारी मे भब्य स्वागत  

प्रमोद कुमार 

मोतिहारी,पू०च०।
शुक्रवार शाम को जदयू संसदीय दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा मोतिहारी सर्किट हाउस पहुचें।जिनका जदयू प्रदेश नेता सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. दीपक कुमार के नेतृत्व में फूल माला के साथ स्वागत किया गया।वही उपेंद्र कुशवाहा लगभग तीन घंटा तक सर्किट हॉउस मे रूके।

इस दौरान बहुत सारे कार्यकर्त्ता और आम जनता से मिले, बहुत सारे कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई और समस्याओ को सूना एवं उसे समाधान करने का आश्वासन भी दिया गया।

वही उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार को शिक्षित विकसित बनाने की बात कही, उन्होंने बिहार को विशेष राज्य की दर्जा की आवश्यकता बताई।उन्होंने जदयू कार्यकर्त्ताओ को मेहनत करने एवं एकजुट रहने की आवश्यकता को जरुरी बताया और पार्टी को पुनः बिहार में नंबर एक बनाने के संकल्प को दुहराया।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष जीतेन्द्र नाथ, सुभाष कुशवाहा, धीरज कुशवाहा, मधु सिंह, अमरेंद्र सिंह, विशाल साह, मंटू दुबे, सुरेन्द्र सिंह, दुर्गेश नारायण सिंह, बबन कुशवाहा, जयमंगल कुशवाहा, बबलू श्रीवास्तव,  आदि सैकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।उक्त जानकारी जदयू प्रदेश नेता सह पूर्व मोतिहारी विधानसभा प्रत्याशी डॉ. दीपक कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर के दी!

वही मौके पर रमेश पासवान ओमप्रकाश सिंह संत कुशवाहा आशीष सिन्हा कमलेश्वर कुशवाहा राजेश कुशवाहा यादव लाल पासवान रामप्रसाद ठाकुर कपिल देव प्रसाद कुशवाहा संजय सिंह एवं सैकड़ों लोग मौजूद थे।