जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित, नव मनोनीत पदाधिकारियों की लिस्ट जारी

जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित, नव मनोनीत पदाधिकारियों की लिस्ट जारी

जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित, नव मनोनीत पदाधिकारियों की लिस्ट जारी

P9bihar news 

शशांक मणि त्रिपाठी 
मोतिहारी,पू०च०। 
जद-यू   जिलाध्यक्ष मंजू देवी एवं शिक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष  रविन्द्र  सिंह  पटेल  की अध्यक्षता में शिक्षा प्रकोष्ठ की बैठक कर्पूरी सभागार जद-यू कार्यालय में  की गई। इस बैठक  में शिक्षा प्रकोष्ठ  के नवमनोनित  पदाधिकारियों की लिस्ट  जारी की गई।शिक्षा प्रकोष्ठ  जद-यू के प्रदेश  सचिव  ई.राजेश  कुमार पांडेय  ने बैठक  को संबोधित  करते हुए  कहा कि  मुख्य मंत्री और हमारे सर्वमान्य  नेता नीतीश  कुमार का सपना है कि, शिक्षा की ज्योति घर घर तक पहूंचे । पार्टी के सभी कार्यकर्ता एक जुट  हो कर नीतीश  कुमार  के सपनों को पूरा करें,और उन्हें धरातल पर लाने में सक्रिय  भागीदारी निभायें। 


शिक्षा प्रकोष्ठ  के जिलाध्यक्ष रविन्द्र  सिंह पटेल  ने कहा कि, शिक्षा का समग्र  विकास  तभी संभव है जब इसे पंचायत  स्तर से सम्पूर्ण  जिले तक मुहिम  जारी  रखते हुए जन जन तक पहुंचाया जाए।  आज शिक्षा प्रकोष्ठ के नवमनोनित  पदाधिकारियों में जिला-उपाध्यक्ष ई.राजीव सिंह, अरूण  कुमार  सिंह,  जिला महासचिव संतोष  त्रिवेदी,राजन दूबे, रत्नेश  शर्मा,जिला सचिव  प्रमोद  कुमार  कुशवाहा,मोतिहारी सदर प्रखंड अध्यक्ष  राजेश  मिश्रा,कोटवा प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश पटेल, प्रखंड अध्यक्ष छेड़खानी नीतीश कुमार  पटेल, इत्यादि शामिल रहे।


आज की इस बैठक  में मुख्य  रूप  से अतिपिछड़ा  प्रकोष्ठ  के प्रदेश महासचिव   डा.मंतोष  कुमार  सहनी,विधि प्रकोष्ठ  के जिलाध्यक्ष एवं प्रकाश- चौधरी, एवं काफी संख्याओं में जद-यू कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिती दर्ज  की गई। उक्त आयोजित बैठक का समापन शिक्षा प्रकोष्ठ   जद-यू के बिहार  प्रदेश  सचिव ई.राजेश कुमार पांडेय  के द्वारा  हर्षोल्लास के साथ संपन्न  हुआ।