भारत नेपाल जिला स्तरीय सीमा समन्वय समिति की बैठक आयोजित 

भारत नेपाल जिला स्तरीय सीमा समन्वय समिति की बैठक आयोजित 

प्रमोद कुमार 


मोतिहारी,पू०च०।
जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में भारत नेपाल जिला स्तरीय सीमा समन्वय समिति की बैठक के सफल आयोजन हेतु जिला स्तरीय संबंधित पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

विदित हो की सीमा प्रबंधन विभाग ,गृह मंत्रालय ,भारत सरकार के आदेशानुसार भारत नेपाल जिला स्तरीय सीमा समन्वय समिति की बैठक दिनांक 12 अप्रैल 2022 को 9:30 पूर्वाहन में आईसीपी, रक्सौल में आयोजित की गई है।

साथ ही आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर दिनांक 12 अप्रैल 2022 को 7:00 पूर्वाह्न में रक्सौल भारतीय दूतावास से मैत्री पूल वीरगंज होते हुए वापस आईसीपी रक्सौल तक भारत नेपाल मैत्री दौड़ का भी आयोजन किया गया है।

जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाए।इस अवसर पर अपर समाहर्ता, जिला नजारत शाखा पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उपस्थित थे ।