बाल श्रम बाल विवाह एवं बाल संरक्षण के मुद्दे पर प्रखंड स्तरीय किशोर किशोरी सम्मेलन आयोजित 

बाल श्रम बाल विवाह एवं बाल संरक्षण के मुद्दे पर प्रखंड स्तरीय किशोर किशोरी सम्मेलन आयोजित 

बाल श्रम बाल विवाह एवं बाल संरक्षण के मुद्दे पर प्रखंड स्तरीय किशोर किशोरी सम्मेलन आयोजित 

प्रमोद कुमार 


चकिया,मोतिहारी।
अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर बाल श्रम बाल विवाह एवं बाल संरक्षण के मुद्दे पर प्रखंड स्तरीय किशोर किशोरी सम्मेलन का आयोजन आज चकिया मुख्यालय स्थित ट्राइसम भवन में चयनित पंचायतों के किशोर किशोरियों ने पेंटिंग और भाषण  के माध्यम से समाज मे फैले कुरीतियों को समाप्त करने  का संकेत दिया।

सम्मलेन का आयोजन श्रम संसाधन विभाग पूर्वी चम्पारण तथा समाज कल्याण विभाग महिला एवं बाल विकास निगम, यूनिसेफ के सहयोग से सेव द चिल्ड्रेन द्वारा संचालित उड़ान प्रोजेक्ट के द्वारा  किया गया। इस कार्यक्रम में चकिया प्रखंड के  विभिन्न पंचायतों से 45 किशोर किशोरियों ने भाग लिया।इस मौके पर उड़ान परिजेक्ट के जिला समन्वयक हामिद रज़ा ने कहा कि बाल श्रम और बाल विवाह अपने देश के लिए एक अभिशाप है इसे खत्म करना ही होगा। इसके लिए आम नागरिक को भी आगे आना होगा।

उन्होंने कहा कि आज हम लोगों के बीच किशोर किशोरियां इस कार्यक्रम में शामिल हैं।  इन के माध्यम से बाल श्रम और बाल विवाह रोकने के लिए परिवरर्तन दूत के रूप में किशोर और किशोरी का प्रयोग ला सकते हैं। इस अवसर पर प्रखंड  समन्वयक कृष्णा कुमार जितेंद्र कुमार सिंह, सुशील कुमार आज़ाद ने कहा कि आज पूरे जिला में अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर विभिन्न तरह के कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं

जिसमें  बाजार और चौक चौराहे पर नुक्कड़ सभा कर बाल श्रम नहीं कराने के जन जागरूकता किया जा रहा है, इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे आम जनों तक यह संदेश फैले। इसके अतिरिक्त बाल श्रम कानून के बारे में समुदाय को जागरूक कर  बाल श्रम में कमी लाई जा सकती है।

किशोरी समूह को 8 ग्रुप में विभक्त कर चित्रकारी प्रतियोगिता कराया गया जिसमें प्रथम स्थान मुस्कान समूह सागर पंचायत,  द्वितीय स्थान राधा ध्वनि कुड़िया पंचायत तथा  तृतीय स्थान भारती समूह हरदिया बाद को खेल सामग्री देकर सम्मानित किया गया। साथ ही इस पर सम्मेलन में शामिल से सभी बच्चों के हौसला अफजाई के लिए भी कलम कॉपी देकर सम्मानित किया गया। 


 इस कार्यक्रम में हामिद रज़ा जिला समन्वयक सेव द चिल्ड्रेन उड़ान प्रोजेक्ट, कृष्णा कुमार,सुशील कुमार आज़ाद  सेव द चिल्ड्रेन उड़ान प्रोजेक्ट, जितेंद्र कुमार सिंह सेव द चिल्ड्रेन उड़ान प्रोजेक्ट, रश्मि राज प्रखंड समन्वयक पोषण कार्यक्रम,  LS अंबिका कुमारी, ,

रानी सर्राफ,  प्रमिला चौरसिया सेव द चिल्ड्रेन, विकास मित्र रामकुमार रजन, ध्रुप कुमार बैठा, कविता कुमारी, जय लाल कुमार मुकेश राम, सुनीता , सुनैना, माया कुमारी, मोहम्मद फारूक सहित करीब लोग 60  मौजूद थे।