भारत विकसित भारत 2047 कार्यक्रम का आयोजन

भारत विकसित भारत 2047 कार्यक्रम का आयोजन

भारत विकसित भारत 2047 कार्यक्रम का आयोजन

P9bihar news 

प्रमोद कुमार 
मोतिहारी। नेहरू युवा केन्द्र पूर्वी चंपारण युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा , एस एन एस कॉलेज ऑडिटोरियम हाल में माय भारत विकसित भारत @2047 कार्यक्रम का आयोजन किया गाया। इस आयोजन में सर्वप्रथम विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया एवम स्वामी विवेकानंद की फोटो पर फूलमाला अर्पित किया गया।

इसके पश्चात अतिथि संबोधन एवम सत्कार किया गया।सर्वप्रथम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्राचार्य डॉ प्रदीप कुमार का स्वागत नेहरू युवा केन्द्र पूर्वी चंपारण जिला युवा अधिकारी स्वरूप देशभ्रतार द्वारा पौधा देकर एवम चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इसके पश्चात अन्य अतिथि एवम निर्णायक समूह का नेहरू युवा केन्द्र पूर्वी चंपारण लेखापाल सह कार्यक्रम सहायक रानू कुमारी एवम अन्य राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों द्वारा किया गया।स्वागत सत्कार के बाद अतिथियों द्वारा उपस्थित युवाओं एवम प्रतिभागियों को संबोधित किया गया।जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र पूर्वी चंपारण स्वरूप देशभ्रतार द्वारा युवाओं को प्रतियोगिता के नियम एवं अन्य बातों के बारे में अवगत कराया।

इसके पश्चात प्रतियोगिता सुरु हुई।विकसित भारत @2047 विषय पर युवाओं ने अपना भाषण दिया और किस तरह से भारत देश विकसित देश हो सकता है इस विषय पर अपने विचार रखें।अंत में निर्णायको द्वारा विजेताओं का चयन किया गया।इस प्रतियोगिता में प्रथम विजेता के रूप में नितेश कुमार , द्वितीय विजेता के रूप में बेबी कुमारी, तृतीय विजेता ध्रिति कुमारी को निर्णायक मंडल द्वारा चुना गया।

विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।एवम सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र का वितरण किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम विजेता हुए प्रतिभागी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा । राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 1,00,000, 50,000, 25,000, 25000 के इनाम जितने का मौका प्रथम विजेता को मिलेगा।

इस कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में एस एन एस कॉलेज के अध्यापक डॉक्टर अमित सातनकर, वक्त संजय कुमार,  ने भाग लिया । साथ ही अतिथियों में डॉक्टर किरण कुमार, डॉक्टर एस नारायण, संजय सत्यार्थी एवम अन्य उपस्थित रहे। नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक गोल्डन कुमार मिश्रा, रिशव राज, यशवंत कुमार, अन्य युवा बिपीन कुमार पंडित, लकी कुमार, रजनीश कुमार इत्यादि उपस्थित थे।