19 नवंबर को आहूत बैंक हड़ताल के मद्देनजर बैंक कर्मचारियों के संगठन के सदस्यों का एकजुटता प्रदर्शन

19 नवंबर को आहूत बैंक हड़ताल के मद्देनजर बैंक कर्मचारियों के संगठन के सदस्यों का एकजुटता प्रदर्शन

19 नवंबर को आहूत बैंक हड़ताल के मद्देनजर बैंक कर्मचारियों के संगठन के सदस्यों का एकजुटता प्रदर्शन

P9bihar news 

सत्येन्द्र कुमार शर्मा

सारण :- बैंक कर्मचारियों के सबसे बड़े संगठन "ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन "के आह्वान पर कल आयोजित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के मद्देनजर आज यहां पूूर्व संध्या में एकजुटता प्रदर्शित करते हुए यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले सभी बैंकों के कर्मचारी अधिकारियों ने सेंट्रल बैंक मुख्य शाखा के सामने मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।


 प्रदर्शनकारी बैंकों में कर्मचारियों पर बढ़ते हमले बंदकर, ट्रेड यूनियन अधिकारों में कटौती पर रोक, आउटसोर्सिंग पर रोक सहित द्विपक्षीय समझौते के सम्मान करने की मांग कर रहे थे।

प्रदर्शन का नेतृत्व मनोज कुमार सिंह, एसएन पाठक, जयशंकर प्रसाद, सुमित कुमार, मनीष कुमार ,अभिनव कुमार गौरव, शैलेंद्र कुमार राय ,प्रभात पांडे मनोज कुमार राय ,धर्मेंद्र कुमार मनोज ठाकुर ,वाईवी जैन ,मुस्लिम अंसारी, राजकुमार राम,दीपिका ,शालिनी आदि एकजुटता प्रदर्शन में शामिल रहे।