नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत

नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत

नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत

P9bihar news 

सत्येन्द्र कुमार शर्मा

सारण :-- ईन्सानियत जिन्दाबाद कार्यालय जलालपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश्वर कुंवर का भब्य स्वागत किया गया।आज जलालपुर बाजार पर इन्सानियत जिन्दाबाद के कार्यलय में विवेकानंद तिवारी  की अध्यक्षता में एक स्वागत समारोह करके भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश्वर कुंवर का स्वागत किया गया.

कार्यक्रम का समायोजन संवरी ग्राम निवासी युवा नेता उदय कुमार सिंह ने किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वंशीधर तिवारी ने कहा कि आर एस एस का सबसे बड़ा मजदूर संगठन भारतीय मजदूर संघ के सम्बद्ध संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना गौरव की बात है

और इससे जलालपुर का मान सम्मान देश स्तर पर बढ़ा है. कार्यक्रम में पूर्व मुखिया विजय कुमार सिंह राधेश्याम गुप्ता अरविंद तिवारी रणधीर सिंह पथल सिंह नागेन्द्र राय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे