मेहसी में झंडा या मोहर्रम जुलूस में डी जे बजाने वालों पर होगी सख्त करवाई

मेहसी में झंडा या मोहर्रम जुलूस में डी जे बजाने वालों पर होगी सख्त करवाई

मेहसी में झंडा या मोहर्रम जुलूस में डी जे बजाने वालों पर होगी सख्त करवाई

P9bihar news 
 
प्रमोद कुमार 
मेहसी। मोहर्रम के चालीसवाँ व कृष्णजन्माष्टमी के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए आज मेहसी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। शांति समिति में डी जे बजाने का मुद्दा और उनलोगों पर होने वाली करवाई का मुद्दा छाया रहा।

इस अवसर पर पिछले महावीरी झंडा में हुए घटना को देखते हुए मेहसी के ताज़िया  लाइसेंसधारी ने ताज़िया जुलूस नही निकालने का निर्णय लिया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी शम्भू शरण पाण्डेय ने कहा कि पर्व त्यौहार या किसी भी आयोजन में शांति बनाए रखने के लिए सभी तरह का कड़ा कदम उठाया जाएगा।

उन्होंने ने  डी जे मालिकों  को खास हिदायत दी कि ताज़िया और महावीरी झंडा में अपना डी जे भाड़ा पर नही देगा। आदेश  नही माना तो सीधे प्राथिमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किया जाएगा।  इस संदभ में उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से अधिसूचना  जारी किया गया है कि लाइसेंस धारी लिखित बयान देगा कि अपना जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकाल सकता है तो निकाले वर न नही निकाले सख्त करवाई की चेतावनी दी गई है।

इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येन्द्र कुमार सिंह ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि आप लोग शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में अपना पर्व त्योहार मनाएं इसमें हम सब लोगों को खुशी होगी।  अगर कुछ भी गड़बड़ होती है तो कसूर-बेकसूर सभी लोगों को जेल जाना पड़ सकता है इस मामले कोई रियायत नही की जा जा सकती है।

 इस मौके पर इंस्पेक्टर अनिल  कुमार सिंह,सी ओ चकिया हेमंत कुमार झा, मेहसी सी ओ वेदप्रकाश, दरोगा सौरभ कुमार, परतापुर ओ पी  अध्यक्ष मनोज कुमार यादव, नगर पंचायत मुख्य पार्षद पति एखलाक अहमद, मुखिया कौशल सिंह, मुखिया शैलेश कुमार सिंह, पूर्व उप प्रमुख  इमाम हसन कुरैशी, भूषण सिंह, अफल हुसैन, नुरुल होदा, मोहम्मद अज़ीम,  

भूषण कुशवाहा,अली इमाम क़ुरैशी, शंकर कुशवाहा, अतिउल्लाह, भागेश्वर दुबे,मुरारी शरण, रिजवान अहमद नन्हे, नारायण झा, पार्षद धर्मेंद्र कुमार,संजय कुमार, शहाबुद्दीन अंसारी, गोलू खिलानी,मोहम्मद शकील अंसारी,  सुरेश प्रसाद, निज़ामुद्दीन, नबी आलम समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।