आधा दर्जन पंचायत के विभिन्न विकास योजनाओं का जांच दोषी पर कारवाई तय

आधा दर्जन पंचायत के विभिन्न विकास योजनाओं का जांच दोषी पर कारवाई तय

सत्येन्द्र कुमार शर्मा,

सारण :- जिले के बनियापुर के आधा दर्जन पंचायतो का अधिकारियों द्वारा सघन जाँच किया गया।


 राज्य सरकार के मुख्य सचिव के निर्देशानुसार पंचायतों में योजना का सुचारु क्रियान्वयन के लिए जाँच प्रक्रिया चलाया जा रहा है।जांच में जिला के वरिय अधिकारियों द्वारा बनियापुर के आधा दर्जन पंचायतो का अलग अलग पदाधिकारियों द्वारा सघन जाँच किया गया।


       जांच पैग़म्बरपुर पंचायत का बीडीओ कर्पूरी ठाकुर, रामधनाव का वरिय उप समाहर्ता उपेंद्र ठाकुर, डी टी ओ जनार्दन कुमार मनिकपुरा पंचायत का जिला आपूर्ति पदाधिकारी शशिभूषण कुमार मनोपाली ,वरिय समाहर्ता प्रशांत कुमार मरीचा पंचायत, अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम  पिरौटा खास पंचायत का जांच किया।

प्रायोजित योजना का सघन बस्तु स्थिति की जाँच किया गया। इस संंबंध में बीडीओ कर्पूरी ठाकुर द्वारा बताया गया कि प्रखंड में आधा दर्जन पंचायतो में पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना नल जल,गली नली योजना,प्राधसनमंत्री आवास योजना,पंचायत सरकार भवन,आँगनबाड़ी,स्वास्थ केंद्र,जन वितरण प्रणाली, विद्यालय, सहित सभी तरह के योजनाओ का सघन जाँच किया गया

।वही योजनाओं का सुचारु संचालन के लिए जांच जारी है।कई पंचायतो में व्यापक त्रुटि नजर आयी है।कई स्थलों पर नल जल योजना मे भूमि विवाद का मामला है,जिसे सुलझाया जा रहा है। सभी की बिन्दुवार समीक्षा के बाद सुधार का निर्देश संबंधित पंचायत के लोगो को दिया गया।शिकायतों पर करवाई निश्चित है।जाँच कार्यक्रम में सचिव स्तर के किसी दोषी को बख्शा नही जाएगा।