सूर्य के दर्शन के बावजूद बर्फीली हवा से ठंड में तेजी तापमान सामान्य से लगातार नीचे

सूर्य के दर्शन के बावजूद बर्फीली हवा से ठंड में तेजी तापमान सामान्य से लगातार नीचे

सूर्य के दर्शन के बावजूद बर्फीली हवा से ठंड में तेजी तापमान सामान्य से लगातार नीचे

P9bihar news 

सत्येन्द्र कुमार शर्मा
दो दिनों से सूर्य का दर्शन हो रहा है लेकिन बर्फीली तेज हवा से तापमान लगातार गिरावट जारी है।मौसम में आद्रता नमी के कारण घरों के अंदर दो दिन के अतंराल पर भी गिले कपड़ों को सुखाना मुश्किल हो जा रहा है।नियमित स्नान से गीले कपड़े हों या बृद्ध-बालकों के गीले कपड़े हों दो दिन 48 घंटों में भी नहीं सुख रहे हैं।बृद्ध एवं बालकों को घरों से निकालना मुश्किल हो गया है।नहीं घुमाने चलाने से बृद्ध जनों के पांव जाम सा हो जा रहा है।पैड़ो के नसों में तनाव हो जा रहा है।


पिछले छ: दिनों तक सूर्य का दर्शन दुर्लभ रहा है।ठंड ने पिछले एक दशक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।राज्य के राजधानी पटना समेत राज्य के 38 जिलों में तापमान सामान्य से 8 डिग्री नीचे तक लुढक गया है।


 बिहार में ठंड ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया बताया जा रहा है। पिछले 5 दिनों से बिहार में सूरज नहीं निकला है। इसके चलते हाड़ कंपा देने वाली ठंड का एहसास लोगों को हो रहा है। पछेया व उतरहि ठंडी हवा और आसमान पर कोहरा होने से गलन वाली ठंड का एहसास हो रहा है। 17 जिलों में कोल्ड डे के हालात घोषित रहा हैं। मौसम विभाग के मुताबिक ये स्थिति 10 जनवरी तक रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान दिन के साथ ही रात के तापमान में भी पांच से छह डिग्री की गिरावट होगी। इस दौरान कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी।

ठंड हवाओं के रफ्तार में  पांच से सात किलोमीटर की वृद्धि होने की वजह से दिन में कनकनी का एहसास होना बताया गया है। इस दौरान पूरे दिन आसमान पर कोहरे का प्रभाव रहेगा। इससे शीतलहर की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में उच्च हवा का दबाव है। पछुआ हवा सतह से डेढ़ किलोमीटर ऊपर तक पांच से छह किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है। इसके साथ ही आर्द्रता 90 प्रतिशत है। इसके प्रभाव से बिहार के सभी हिस्से में घने कोहरे का असर दिखाई देगा।

सुबह दृश्यता 40 से 120 मीटर तक रहेगी। दिन होने के साथ ही आसमान धीरे-धीरे साफ होगा। लेकिन, पूरे दिन धुंध का प्रभाव रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिनों में दिन के साथ ही रात के तापमान में भी पांच से छह डिग्री की गिरावट होगी। इससे दिन का पारा 11 से 15 डिग्री और रात का तापमान 5 से 8 डिग्री के बीच रहने की संभावना व्यक्त की गई है।

हवा में तेजी से दिन में कोहरे में कमी 

राज्य के 38 जिले में दिन का तापमान सामान्य से 3 से 8 डिग्री तक नीचे

ठंडी हवाओं की वजह से दिन के तापमान में लगातार गिरावट होती जा रही है। पटना, गया, नालंदा, नवादा सहित 38 जिलों में दिन का तापमान सामान्य से आठ डिग्री नीचे दर्ज किया गया बताया गया है। जबकि, रात का तापमान 11 डिग्री के आसपास बताया जा रहा है। भागलपुर, सारण, अररिया, रोहतास, पूर्वी और पश्चिम चंपारण, बांका, नालंदा, सिवान, समस्तीपुर सहित 17 जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी बताया गया है।

ठंड का कारण पश्चिमी विक्षोभ का निष्क्रियता

मौसम विभाग के मुताबिक दिसंबर के अंतिम और जनवरी में बिहार में पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होता है। इससे बारिश होने की वजह से कोहरे के प्रभाव में कमी आती है। लेकिन, बारिश की कमी और टर्फ रेखा सक्रिय होने से पश्चिम विक्षोभ निष्क्रिय है। इससे ठंड लगातार बढ़ रहा है।

पटना में प्रदूषण से  राहत

कोहरा नहीं रहने और हवा चलने के कारण शहर से प्रदूषण छंट रहा है। बुधवार को एक्यूआई लेवल 272 रिकॉर्ड किया गया है। यह खराब श्रेणी में है। लेकिन बहुत खराब श्रेणी से कम प्रदूषण है। लोगों को लगातार दो दिनों से प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली है। पटना के एक्यूआई लेबल में गिरावट आई है। इसका सीधा प्रभाव पटना के हवा पर पड़ा है।बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के सदस्यों के मुताबिक फॉग नहीं होने के साथ हवा तेज चलने से पटना के हवा में प्रदूषण कम हुआ है। इधर, शहर के विभिन्न इलाकों में एक्यूआई लेवल में गिरावट आई है। राजाबाजार, दानापुर, तारामंडल, गांधी मैदान, इको पार्क और पटना सिटी इलाकों में एक्यूआई लेवल 300 से कम रिकॉर्ड किया गया है।