चौबीस घंटे का अखंड अष्टयाम से भक्तिमय वातावरण

चौबीस घंटे का अखंड अष्टयाम से भक्तिमय वातावरण

चौबीस घंटे का अखंड अष्टयाम से भक्तिमय वातावरण

P9bihar news 

राकेश कुमार सिंह

सोनपुर :- गड़खा प्रखंड अंतर्गत धनौरा गांव में कल्पनाथ सिंह के आवास पर चौबीस घंटे का अखंड अष्टयाम दारोगा प्रसाद रामायण मंडली के भोजपुरी लोकगायक कलाकार व्यास राजबिहारी राय के नेतृत्व में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।इस लोक कलाकार ने अपने सुरीली आवाज के बदौलत "हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे"।


"हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे" के धुन पर चौबीस घंटे अखंड अष्टयाम का‌ पाठ करके पुरे कोठियां नरांंव क्षेत्र सहित धनौरा गांव को भक्तिमय माहौल में डुबोए रखा।


धनौरा निवासी प्रिंश कुमार ने अपने भाई मनीष कुमार के तिलकोत्सव के पूर्व संध्या पर अखंड अष्टयाम का आयोजन किया गया जिसमें डेरनी के भोजपुरी व्यास ने अपनी रामायण मंडली के साथ उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।