कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में प्रेस वार्ता का हुआ आयोजन

कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में प्रेस वार्ता का हुआ आयोजन

कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में प्रेस वार्ता का हुआ आयोजन

P9bihar news 


प्रमोद कुमार 
मोतिहारी,पू०च०l 
बजरिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस पार्टी एवं राहुल गांधी द्वारा केंद्र सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार और घोटाला के विरोध में आवाज उठाने पर लोकतंत्र का गला घोटने तथा अडानी द्वारा प्रधानमंत्री के संरक्षण में राष्ट्र की संपत्ति का घपला करने के विरुद्ध लोकसभा में मजबूती से आवाज उठाया गया था।

वही विंध्याचल यादव अध्यक्ष प्रखंड कांग्रेस कमेटी बंजरिया ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी और राज सभा में कांग्रेसी अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़के द्वारा उठाए गए प्रश्नों को संसद के रिकॉर्ड से हटा दिया गया। यह लोकतंत्र का अपमान है। अडानी के घोटाले पर राहुल गांधी के भाषण के ठीक 9 दिन बाद उनके खिलाफ बंद मानहानि का मामला फिर से शुरू हो गया।

राहुल गांधी ने 7 फरवरी 23 को लोकसभा में अदानी के खिलाफ सवाल उठाते हुए भाषण दिया था। वही  श्री गांधी को 2 साल की सजा सुनाई तथा सरकार ने 24 मार्च को 24 घंटे के अंदर संसद की सदस्यता रद्द कर दी। श्री गांधी ने भारत छोड़ो यात्रा 4000 किलोमीटर पैदल यात्रा करके जन संवाद किया था। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को पर्दाफाश कर रहे हैं।

वही जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेश बिट्टू यादव ने कहा कि भाजपा  स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री गांधी की लोकप्रियता से डर गए और उन्हें प्रताड़ित करने के साथ डराने के लिए तथा अडानी जैसे घपले में लिप्त अपने मित्र को बचाने के लिए लोकतंत्र का गला घुटने का शुरुआत कर दिया गया है।

मौके पर उपस्थित बिहार प्रदेश सचिव विनय उपाध्याय, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आशीष कुमार, रोहित कुमार सिंह, विक्रांत सिंह राठौर, कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद मनीर, राजन कुमार यादव, भूषण कुमार गुप्ता, मुकेश यादव, मिथिलेश कुमार कुशवाहा, आमोद यादव, सहित कार्यकर्ता मौजूद थे!