कम्प्यूटर प्रशिक्षण दे प्रमाण पत्र वितरण

कम्प्यूटर प्रशिक्षण दे प्रमाण पत्र वितरण

सत्येन्द्र कुमार शर्मा

,सारण :- कम्प्यूटर प्रशिक्षण परीक्षा के उपरांत प्रमाण-पत्र वितरण किया गया।


प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता मिशन के तहत आज जिले के श्री राम दरबार सेवा समिति ट्रस्ट के कार्यालय, शनिचरा बाजार, मांझी में दर्जनों विद्यार्थीयों को कम्प्यूटर प्रशिक्षण देने के उपरांत परीक्षा परिणाम घोषित कर   प्रमाण-पत्र वितरित किया गया।

मौके पर संस्था के सचिव कमल कुमार, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सारस्वत, संयोजक सह भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह पूर्व जिला पार्षद अभिषेक कुमार सिंह उर्फ पंकज सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष पूजा शर्मा, ललित मोहन शर्मा, रूचि राज, सौम्या राज, लाडली शर्मा, दुर्गेश कुमार सोनी, बलवंत कुमार आदि उपस्थित रहे।