पंचायय सचिव के हृदय गति रूकने से मौत,शोक सभा कर कार्यालय बंद

पंचायय सचिव के हृदय गति रूकने से मौत,शोक सभा कर कार्यालय बंद

सत्येन्द्र कुमार शर्मा,
बनियापुर, सारण:- हृदय गति रुकने से पंचायत सचिव का असामयिक मृत्यु हो गई।मृत्यु की खबर मिलते ही बनियापुर प्रखंड के सभी पंचायत के पंचायत सचिव ,कर्मियों,परिजनों सहित अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई।

अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम ,बीडीओ कर्पूरी ठाकुर की उपस्थिति में अंचल,प्रखंड कर्मियों के बींच शोक सभा का आयोजन किया गया।जिसमें सबों ने मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर परिजनों को इस विकट घड़ी में सहनशक्ति प्रदान करने की प्रार्थना किया गया।


      बताया जा रहा है कि मृतक पंचायत सचिव 58 वर्षीय रामस्वरूप सिंह अमनौर प्रखंड के धर्मपुर गाव निवासी बनियापुर प्रखंड में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत थे बुधवार को अपना कार्य कर घर चले गए।घर पर हृदय गति रुकने से उनकी मृत्यु हो गई।

तुरंत पूरे परिवार सहित गांव में मातम छा गया। गुरुवार को प्रखंड कार्यालय पर शोकसभा का आयोजन कर कार्यालय बंद कर दिया गया।शोक सभा में बीडीओ कर्पूरी ठाकुर,सीओ स्वामीनाथ राम, प्रखंड नजीर सरफराज आलम ,सीआई लाल देव पासवान पंचायत सचिव बोरेंद्र प्रसाद सिंह ,जय प्रकाश सिंह ,कृताल ,अंचल नजीर इजहार अहमद, विकास मित्र अंचल,प्रखंड के कर्मी शामिल रहे।