प्रखंड स्तरीय सांगठनिक चुनाव  सर्वसम्मति से संपन्न

प्रखंड स्तरीय सांगठनिक चुनाव  सर्वसम्मति से संपन्न

 अतुल कुमार

बेतिया,प०च०।
पश्चिमी चमप्रन जिलान्तर्गत के गणेश उच्च माध्यमिक विद्यालय, चनपटिया में रविवार को बिहार  माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई प० चम्पारण का प्रखंड स्तरीय सांगठनिक चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। 
पर्यवेक्षक के रुप में योगेन्द्र दत त्रिपाठी मौजूद रहें।

वही इस चुनाव में सर्वसम्मति से भारत कुमार झा , ज्योति प्रकाश एवं राजेश कुमार वर्मा को सधारण परिषद के सदस्य के रूप में निर्विरोध चुना गया, वहीं जिला परिषद के सदस्य में डाo मदन कुमार झा, राजकिशोर पांडेय,आरिफ रजा, ललन राम एवं रविकेश कुमार, अजय कुमार पटेल एवं रविनंदन तिवारी का चयन किया गया ।

अनुमंडल पार्षद के रूप में मंजीत कुमार, रिजवाना तब्बसुम, राजन कुमार, ओम प्रकाश, सत्यम मिश्र, शिव शंकर प्रसाद, हरिशंकर मिश्र, संजीव कुमार, राजेश कुमार द्विवेदी, चंद्र भूषण पाठक, संजय सिंह, संतोष कुमार एवं आशुतोष कुमार को निविरोध चुना गया।

प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह एवं प्रखंड सचिव अरुण कुमार पांडेय तथा प्रखंड कोषाध्यक्ष में अजीत कुमार एवं प्रखंड उपाध्यक्ष विनोद कुमार तथा अजय कुमार को निर्विरोध चुना गया। प्रखंड कार्यकारणी के रूप में कुमार हेमंत भास्कर, कुमारी सीमा एवं  रजनीश कुमार मिश्र का चयन किया गया।

अनुमंडल कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु कुमार निषाद को चयनित किया गया ।मौके पर चुनाव पदाधिकारी अजय कुमार मिश्र एवं शिव कुमार साह मौजूद रहे।