उपद्रवियों के साथ सख्याति से निपटें:- डीएम-एसपी

उपद्रवियों के साथ सख्याति से निपटें:- डीएम-एसपी

उपद्रवियों के साथ सख्याति से निपटें:- डीएम-एसपी

सत्येन्द्र कुमार शर्मा,

सारण :- उपद्रवियों के साथ सख्ती से निपटने का निर्देश डीएम-एसपी, सारण द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया है।जिलाधिकारी सारण, राजेश मीणा एवं पुलिस अधीक्षक सारण  संतोष कुमार द्वारा संयुक्त रूप से आज दिनांक-17 जून 2022 को नगर थाना एवं भगवान बाज़ार थाना के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैगमार्च किया गया।

इसके साथ हीं छपरा रेलवे जंक्शन, छपरा कचहरी स्टेशन तथा इसके आसपास एवंं नगर निगम क्षेत्रांतर्गत भ्रमण कर विधि व्यवस्था संधारण हेतु निरीक्षण किया गया।

इस दौरान विभिन्न स्थानों पर विधि-व्यवस्था हेतु प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी/बल को हिंसा व आगजनी करने वाले उपद्रवियों के साथ सख्ती से निपटने का निर्देश दिया गया।