बगहा: डॉ आम्बेडकर की प्रतिमा व  स्थल का सौंदर्यीकरण अब तक नही हुआ पूरा, एससी एसटी कर्मचारी संघ ने जताया खेद

बगहा: डॉ आम्बेडकर की प्रतिमा व  स्थल का सौंदर्यीकरण अब तक नही हुआ पूरा, एससी एसटी कर्मचारी संघ ने जताया खेद


14 अप्रैल को मनाई जाएगी बाबा साहब डॉo भीमराव आम्बेडकर जयंती


अनुमंडल पदाधिकारी से मिला प्रतिनिधि मंडल


बगहा,प०च०।
बगहा अनुमंडल कार्यालय के समक्ष बगहा दो प्रखंड परिसर स्थित बाबा साहब डॉo भीमराव आम्बेडकर की आदम कद प्रतिमा व प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण अब तक पूरा नही होने पर एससी एसटी कर्मचारी संघ बगहा दो प्रखंड इकाई ने गहरी नाराजगी जताते हुए विलम्ब पर खेद प्रकट किया है। संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष शैलेश कुमार पासवान, प्रचार सचिव-सह-मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार राउत ने कहा कि संविधान दिवस, गणतंत्र दिवस, डॉ आम्बेडकर की जयंती और उनके महापरिनिर्वाण दिवस आदि विभिन्न अवसरों पर वहाँ माल्यार्पण, परिभ्रमण आदि कार्यक्रम किया जाता है किन्तु सौंदर्यीकरण कार्य अब तक पूर्ण नही होना खेदजनक है। इसको लेकर संघ का प्रतिनिधि मंडल बुधवार संध्या पहर बगहा अनुमंडल पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा से मिलकर समस्या से अवगत कराया। बताया गया कि आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती मनाई जाएगी। उक्त सौंदर्यीकरण कार्य ससमय पूरा हो जाना चाहिए था। विलम्ब होने से स्थल पर विभिन्न अवसरों पर माल्यार्पण, कार्यक्रम, परिभ्रमण, में परेशानी होती है। वहीं प्रचार सचिव-सह-मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार राउत ने कहा कि प्रतिमा स्थल पर विभिन्न अवसरों पर सरकारी स्तर पर कार्यक्रम आयोजित हो, इस संदर्भ में भी अनुमंडल पदाधिकारी से बात की गई। डॉo आम्बेडकर की प्रतिमा और स्थल का सौंदर्यीकरण हो जाने से बगहा के विकास के साथ नगर की शोभा, सुन्दरता भी बढ़ेगी। वहीं शिक्षक नेता तिरेंद्र राम ने कहा संविधान जनक बाबा साहब डॉo भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा व प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण होने से हम सभी नगरवासियों के लिए सम्मानजक होगा। प्रतिनिधि मंडल में संघ के प्रखंड अध्यक्ष शैलेश कुमार पासवान, प्रचार सचिव-सह-मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार राउत, बगहा एक प्रखंड स्तरीय संघ के सदस्य तिरेंद्र राम, गोलू कुमार आदि शामिल रहे।