बगहा।माता दुर्गा मंदिर मंगलपुर बगहा दो में दिव्य और भव्य पूजानोपरांत लगा संकटहरण घंटा, माता दुर्गा के लगे जयकारे।

बगहा।माता दुर्गा मंदिर मंगलपुर बगहा दो में दिव्य और भव्य पूजानोपरांत लगा संकटहरण घंटा, माता दुर्गा के लगे जयकारे।

 कमांडेंट पंकज डंगवाल और समाजसेवी उषा डंगवाल के हाथों पौधा संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाले पौधा प्रेमियों को  किया गया सम्मानित
               

संवाददाता अतुल कुमार

बगहा।बी.बी.एन कॉलेज मंगलपुर औसानी बगहा दो के बगल में स्थित माता दुर्गा मंदिर के दरबार मे नैतिक जागरण मंच वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान मे भक्त अवधेश प्रसाद जयसवाल सुपुत्र पारसनाथ जायसवाल के द्वारा 21 किलो का घंटा लगवाया गया। घंटा पूजन का कार्य आचार्य सुबोध मिश्र ने किया। माता दुर्गा के जयकारे भी लगाए गए।

पूजनोपरांत मुख्य अतिथि 65वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट पंकज डंगवाल और विशिष्ट अतिथि समाजिक कार्यकर्ता उषा डंगवाल एवं लक्ष्मी खत्री महिला अध्यक्ष जेडीयू को नैतिक जागरण मंच वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष पारसनाथ जायसवाल,कार्यक्रम पदाधिकारी   माधवेंद्र पांडे,जय प्रकाश वर्मा,जय कुमार श्रीवास्तव,सचिव निप्पू कुमार पाठक एवं पवन कुमार ने संयुक्त रूप से नारियल का पौधा देकर सम्मानित किए।

घंटा लगाने वाले अवधेश कुमार के समस्त परिजनों,उनके पिता पारसनाथ जायसवाल,भाई चंद्रशेखर जयसवाल और सुनील जयसवाल को भी ट्रस्ट ने आंवला और चंपा का पौधा देखकर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि द्वारा सम्मानित करवाया ।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि डंगवाल ने संयुक्त रुप से मंदिर के पुजारी रामायण कुशवाहा और बडा बाबू पद से सेवानिवृत्त हृदयानंद दुबे को चंपा और नारियल का पौधा देकर सम्मानित किया गया।तीसरे चरण में समाज के उन पौधा प्रेमियों को सम्मानित किया गया। जो पूर्व में नैतिक जागरण मंच से पौधा प्राप्त कर उसका संरक्षण करते है। स्वयं भी पौधा लगाकर पौधों की एक सुंदर श्रृंखला तैयार कर रखे हैं ।

इसमें बगहा-1 से नरवल बोरवल हाईस्कूल के प्राचार्य सुधीर कुमार मिश्र,भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सह पूर्व सैनिक हृदयानंद दुबे सैनिक  एवं सुरेंद्र गुप्ता प्रधानाचार्य सिंधाव को चंपा आंवला और नाशपाती देकर सम्मानित किया गया। अंतिम चरण में मुख्य अतिथि ने  उपस्थित लक्ष्मी खत्री के अलावे नैतिक जागरण मंच से चंपा के लिए निवेदन किए हुए अन्य पौधा प्रेमी टुनटुन गुप्ता( आचार वाले ),अरविंद सिंह, लक्ष्मी खत्री, दिवाकर कुमार,मनीष कुमार यादव,गजेंद्र सिंह,रितेश उपाध्याय के अलावे कई व्यक्तियों को नाशपाती और चंपा का फूल दिया गया।अंत में सभी लोगों को माता को अर्पित मधुर शरबत और प्रसाद को भक्तों में बाँटकर कार्यक्रम का समापन किया गया।