भाजपा ने महराना प्रताप की 482 वीं जयंती मनाई

भाजपा ने महराना प्रताप की 482 वीं जयंती मनाई

राकेश कुमार सिंह, गरखा,

सारण:- सारण जिले के गरखा प्रखंड अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी गरखा पूर्वी मंडल के द्वारा चिंतामनगंज बाजार स्थित भाजपा कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष प्रोफ़ेसर हरेंद्र कुमार सिंह के अध्यक्षता में वीर महाराणा प्रताप की 482 जयंती मनाई गई।कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


 वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी के पद को विभूषित करते है। भारत माता के मान स्वाभिमान की रक्षा के लिए उन्होंने जंगलों में घास की रोटी खाना पसंद किया पर अकबर के साथ समझौता के प्रस्ताव को ठुकरा कर भारत माता को मुगलों से आजाद कराने के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष करते रहे ।


कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में जिला मीडिया  प्रभारी संजय कुमार सिंह ,पूर्व जिला महामंत्री श्रीनिवास सिंह  चिकित्सा मंच के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर सत्य प्रकाश सिंह, जिला पार्षद प्रतिनिधि अजय मांझी, मंडल प्रवक्ता संतोष कुमार सिंह, शक्ति केंद्र प्रमुख नीरज सिंह, मंडल मंत्री मनोज कुशवाहा, विवेक पासवान, वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्रराय, अखिलेश्वर सिंह, सुनील शर्मा,  सुभाष राम, राजेश सिंह, चंदन सिंह, आदि प्रमुख रहे।