पहली बार ई-श्रम से दो लाख अनुदान की राशि की स्वीकृति

पहली बार ई-श्रम से दो लाख अनुदान की राशि की स्वीकृति

पहली बार ई-श्रम से दो लाख अनुदान की राशि की स्वीकृति

P9bihar news 

प्रमोद कुमार 
मोतिहारी। श्रम संसाधन विभाग द्वारा पहली बार ई-श्रम से निबंधत श्रमिक शिवपूजन यादव, ग्राम-लमोनिया, प्रखंड-बंजरिया, पूर्वी चंपारण के निकटतम आश्रित रीता देवी को रुपए दो लाख अनुदान की राशि की स्वीकृति दी गई। श्रम अधीक्षक द्वारा बताया गया कि उनकी मृत्यु 17.03.2022 को सड़क दुर्घटना से हो गई थी।

जिसके निकटतम आश्रित को लाभान्वित किया गया। जो पूर्वी चंपारण जिला का पहला आवेदन स्वीकृत किया गया है। साथ ही श्रम अधीक्षक द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि उक्त योजना अंतर्गत वैसे ई-श्रम कार्डधारी आच्छादित होंगे। जिनका निबंधन 21.08.2021 से 31.12.2022 के बीच हुआ हो तथा जो आंशिक पूर्ण निःशक्त या मृतक के आश्रित होंगे।

श्रम अधीक्षक द्वारा अपने अधीनस्थ सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि पूर्वी चंपारण जिला के 27 प्रखंडों में ई-श्रम से संबंधित योजना का वृहत पैमाने पर प्रचार प्रसार करें ताकि अधिकांश ई-श्रम कार्डधारी को लाभान्वित किया जा सके।