500 वर्षो के संघर्ष के बाद हम अपनी आंखो से भगवान का प्राण प्रतिष्ठा देख रहे अशोक श्रीवास्तव

500 वर्षो के संघर्ष के बाद हम अपनी आंखो से भगवान का प्राण प्रतिष्ठा देख रहे अशोक श्रीवास्तव

22 जनवरी को कलश यात्रा निकालकर नरसिंह बाबा मंदिर आएगी


P9bihar news 


मोतिहारी। विश्व हिन्दू परिष ने नरसिंह बाबा मंदिर मे 22 जनवरी को अयोध्या मे भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर प्रेस कांफ्रेंस मे कहा है कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम भारत के राष्ट्र पुरूष है और उनके बिना हिन्दू समाज अधुरा है अयोध्या का राम मंदिर राष्ट्र मंदिर होगा। प्रेस को सम्बोधित करते हुए विहिप के बिहार झारखंड के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता ने कहा। इन्होने कहा कि 500 वर्षो के संघर्ष के बाद हम अपनी आंखो से भगवान का प्राण प्रतिष्ठा देख रहे है यह हमलोगो के लिए सबसे बड़ा सौभाग्य की बात है। भगवान राम सारे  सनातनियो और भारत के आदर्श है। इन्होने कहा कि  इस मंदिर निर्माण के लिए अभी तक साढे पांच लाख हिन्दुओ ने बलिदानी दिया है। यह हमारे लिए गर्व का विषय है। इन्होने कहा कि 22 जनवरी को पुरे विश्व के सनातनी विश्व हिन्दू परिषद के आहवान पर अपने अपने घरो मंदिरो पर दीपावली मनाएगे भगवा लगाएगे और  भजन-कीर्तन करेगे सारे विश्व के सनातनी राम मय रहेगे। इन्होने कहा कि इसी उपलक्ष्य मे विहिप के आग्रह पर हिन्दू समाज आगे आकर पुरे मोतिहारी को भगवा मय कर रहे है। सभी मंदिरो को सजाया जा रहा है सभी घरो पर भगवा धवज लगाए जा रहे है। वार्ड स्तर पर बजरंगदल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता अक्षत वितरण से लेकर दिपावली मनाने तक की योजना बना रहे है युद्ध स्तर पर कार्यकर्ता लगे है ताकि मोतिहारी को भी अयोध्या बनाया जा सके। नरसिंह बाबा मंदिर पर भजन-कीर्तन भंडारा का कार्यक्रम होगा साथ मे कार सेवको को सम्मानित भी किया जाएगा। वंही महिलाए गायत्री मंदिर से 10 बजे दिन मे 22 जनवरी को कलश यात्रा निकालकर नरसिंह बाबा मंदिर आएगी। इस अवसर पर शहर के कोने कोने से शोभा यात्रा निकलेगा जो हनुमान गढी हनुमान मंदिर और नरसिंह बाबा मंदिर जाएगा। पुरे शहर मे भगवा धवज लगाए जा रहे है बौदधी माता मंदिर से 21 जनवरी को 11 बजे से राम जी के मूर्ति के साथ शोभा यात्रा निकालकर हनुमान गढी हनुमान मंदिर जाएगा। 22 जनवरी को मीनाबाजार हनुमान मंदिर दवारदेवी पंचमनदिर धर्म समाज कचहरी जगदम्बा स्थान पतौरा आश्रम  बेलही देवी मंदिर गायत्री मंदिर  दूर्गा मंदिर चांदमारी इत्यादि अनेक स्थानो पर विहिप बजरंगदल के कार्यकर्ता बडे कार्यक्रम करेगे। सारा हिन्दू समाज अपने अपने स्तर से मोतिहारी को सजाने मे लगे है। विधिज्ञ संघ मोतिहारी मे अध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह और महासचिव नरेन्द्र देव हरेशवर प्रसाद और अशोक श्रीवास्तव के नेतृत्व मे 251 दीए जलाए जाएगे।इन्होने अन्त मे बताया कि मुझे गर्व है कि 1989 , 1990 , 1992 के कारसेवा मे मै भी एक हिस्सा था आज वह परिश्रम और त्याग सार्थक हो रहा है। मौके पर विहिप के जिलाउपाधयक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह बजरंगदल के विभाग संयोजक जितेन्द्र कुशवाहा जिला संयोजक हेमनत कुमार जिला सह संयोजक उद्धेश्य गुप्ता नगर संयोजक राहूल सिंह  जिला सह मंत्री राजन तिवारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख आनन्द प्रकाश हरिश्चंद्र उपाध्याय ध्रुव मिश्रा धर्मेन्द्र ठाकूर  इत्यादि उपस्थित थे।इस आशा की जानकारी आनन्द प्रकाश जिला प्रचार प्रसार प्रमुख सह मिडिया प्रभारी ने दी।

Files