110 लीटर अंग्रेज़ी शराब के साथ एक गिरफ्तार

110 लीटर अंग्रेज़ी शराब के साथ एक गिरफ्तार

110 लीटर अंग्रेज़ी शराब के साथ एक गिरफ्तार

P9bihar news 


हामिद रजा 
मेहसी। थाना क्षेत्र के रजुआ बखरी गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर 110 लीटर अंग्रेजी शराब बीगू साहनी के घर से बरामद किया गया है। वही बिहू साहनी मौके से फरार हो गया। जिसे देर रात्रि मेहसी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार भट्ट ने बताया कि बिगू सहनी के घर में रखे अंग्रेजी शराब  की गुप्त सूचना मिलने बाद छापामारी की गई। इस मामले में मेहसी थाना ने शंकर सहनी के पुत्र बिगू सहनी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

 इस संदर्भ में 158/24 प्राथिमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। इस छापामारी से शराब कारोबारी में खौफ व्याप्त है।छापेमारी दल में दरोगा राहुल कुमार, सौरभ कुमार, कन्हैया कुमार सहित अन्य सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।