8 लीटर देसी शराब के साथ महिला धंधेबाज गिरफ्तार प्राथमिकी दर्ज

8 लीटर देसी शराब के साथ महिला धंधेबाज गिरफ्तार प्राथमिकी दर्ज


सत्येन्द्र कुमार शर्मा

सारण :- बनियापुर प्रखंड  व अंचल क्षेत्र के सहाजितपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मरीचा गांव से 8 लीटर देसी शराब के साथ महिला धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया।

मामले में शनिवार को थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि चोरी-छिपे शराब बिक्री की जा रही है। तो पुलिस अपनी बल दल के साथ उक्त स्थल पहुंच कर छापेमारी करते समय एक महिला हाथ में झोला लेकर भागने लगी।

जिसे बल के सहयोग से खदेड़ कर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार महिला धंधेबाज की पहचान बसमती देवी पति अशोक मांझी के रूप में हुई। गिरफ्तार महिला धंधेबाज पर प्राथमिकी दर्ज कर बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।