57 अभियुक्त गिरफ्तार 21 शराब की भट्ठियां ध्वस्त 365 लीटर अवैध शराब जप्त

57 अभियुक्त गिरफ्तार 21 शराब की भट्ठियां ध्वस्त 365 लीटर अवैध शराब जप्त

सत्येन्द्र कुमार शर्मा

सारण :- पिछले 48 घंटे में सारण जिलान्तर्गत विशेष अभियान चलाकर कुल 57 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।
 पिछले 48 घंटे में सारण जिलान्तर्गत विशेष अभियान चलाकर 21 शराब की भट्ठियों ध्वस्त कर लगभग 17500 लीटर पाश / अर्धनिर्मित शराब विनष्ट किया गया। 


इस दौरान हत्या / हत्या के प्रयास के कांडो में 07 एवं मद्यनिषेध के कांडो में कुल 18 अभियुक्तों को गिरफतार किया गया तथा कुल 365 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया।


                पुलिस अधीक्षक , सारण,संतोष कुमार द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक के मद्देनजर असमाजिक तत्वों / अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन / बिक्री / भंडारण / निर्माण / परिवहन आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 14.04.2022 एवं 15.04.2022 को विशेष अभियान चलाकर कुल 57 ( संतावन ) अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मोटरसाईकिल 04 , पिकअप -01 , कार -01 , टेम्पू – 01 , चाकू – 01 , चाँदी का विछिया – 03 , जामूना का सिरका - 225 लीटर , नगद राशि - 44500 रू0 एवं 365 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया।


                पिछले 48 घंटो में विशेष अभियान चलाकर कुल 21 शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर लगभग 17500 लीटर पाश / अर्ध निर्मित शराब विनष्ट किया गया। अन्य गिरफ्तारी एवं बरामदगी निम्न प्रकार है :
      
गिरफ्तारी एवं बरामदगी 

1. कुल गिरफतारी : 57 
2. मद्य निषेध के कांडों में गिरफतारी : 18 
3. हत्या / हत्या के प्रयास के कांडों मे गिरफतारी : 07
4. जप्त शराब : 365 लीटर
5. शराब भट्ठी ध्वस्त : 21
6. अन्य जप्तः मोटरसाईकिल - 04 , पिकअप -01 , कार -01 , टेम्पू – 01 , चाकू- 01 , चॉदी का विछिया - 03 , जामूना का सिरका - 225 लीटर , नगद राशि - 44500 रू0। 
7. वाहन चेकिंग जूर्माना : 71500 / - रूपये

                दिनांक – 15.04.2022 को मांझी थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर बलिया मोड़ से छापामारी कर 03 लीटर विदेशी शराब , चार पहिया वाहन -01 , नगद राशि -44500 रू0 एवं 225 लीटर जामून का सिरका जप्त कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।


                दिनांक- 15.04.2022 को नगर थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर साधूलाल पृथ्वी चंद हाई स्कूल के पास से छापामारी कर 48 लीटर देशी शराब एवं 01 मोटरसाईकिल अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। 
                दिनांक- 14.04.2022 को मुफ्फसिल थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम साढ़ा एवं रामनगर गांव से छापामारी कर 110 लीटर देशी शराब जप्त किया गया । 


                जिलान्तर्गत असमाजिक तत्वों / अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन / बिक्री / भंडारण / निर्माण / परिवहन आदि पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हेतु सारण पुलिस द्वारा इसी प्रकार आगे भी लगातार कार्रवाई की जाती रहेगी।